27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी विदेश मंत्री सितंबर में करेंगे पाकिस्तान का दौरा, इमरान खान सेे होगी मुलाकात

विदेश मंत्री माइक पोम्पियो अगले महीने सितंबर में पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 19 Aug 2018, 6:37 PM IST

pompeo -imran

अमरीकी विदेश मंत्री सितंबर में करेंगे पाकिस्तान का दौरा, इन दो बड़े मुद्दे पर होगी चर्चा

इस्लामाबाद। अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी टीम के साथ पारस्परिक हितों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए सितंबर महीने में इस्लामाबाद का दौरा कर सकते हैं। माइक पोम्पियो के पाकिस्तान दौरे से संबंधित खबर पाक मीडिया में चल रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, पोम्पियो पांच सितंबर को इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं, वह इमरान खान से मिलने वाले पहले विदेशी गणमान्य व्यक्ति हो सकते हैं। इमरान ने शनिवार को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

इन दो मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसान, इमरान खान के साथ वार्ता के दौरान पोम्पियो दो बड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसमें अफगान शांति प्रक्रिया को शुरू करने के अमरीका के कदम के लिए पाकिस्तान का समर्थन हासिल करना और दोनों देशों के बीच कभी रहे घनिष्ठ संबंधों को एक बार फिर से पुनर्जीवित करने का प्रयास शामिल है। अमरीकी विदेश विभाग में दक्षिण एशियाई मामलों की ब्यूरो अध्यक्ष एलिस वेल्स, पोम्पियो के साथ पाकिस्तान आ सकती हैं।

अपना हित साधने की कोशिश में अमरीका
अमरीकी अधिकारियों ने इस सप्ताह पाकिस्तान से अफगान युद्ध को समाप्त करने में मदद का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि अफगानिस्तान में हालिया आतंकी हमले उन्हें कुछ तालिबान गुटों के साथ शांति बातचीत करने से हतोत्साहित नहीं कर सकते। फिलहाल अभी तक इस संभावित मुलाकात पर भारत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

ये भी पढ़ेंः एक बार फिर सहवाग के ट्वीट ने मचाया बवाल, इस बात को लेकर भारत और पाकिस्तान के फैंस एक दूसरे से भिड़े
शाह महमूह कुरैशी से भी हो सकती है मुलाकात
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान दौरे पर आ रहे पोम्पियो नवनियुक्त विदेश मंत्री शाह महमूह कुरैशी से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि कुरैशी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता हैं। जब पीपुल्स पार्टी सत्ता में थी, तब वह मार्च 2008 से फरवरी 2011 तक विदेश मंत्री रह चुके हैं।