
एक बार फिर सहवाग के ट्वीट ने मचाया बवाल, इस बात को लेकर भारत और पाकिस्तान के फैंस एक दूसरे से भिड़े
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान किसी भी खेल में जब भी मैदान में उतरते हैं दर्शकों का उत्साह दुगुना हो जाता है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को हुआ जब भारत ने कबड्डी मास्टर्स प्रतियोगिता में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को दुबई में कबड्डी मास्टर्स के पहले मैच में धूल चटा दी। इस मैच के बाद हमेशा की तरह इस बार भी पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया। जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के प्रशंसकों के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया।
सहवाग के ट्वीट ने मचाया बवाल
जी हां! कबड्डी मास्टर्स प्रतियोगिता में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की हार के बाद सहवाग ने पाकिस्तान की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया। ये पहली बार नहीं हैं जब पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने ऐसा किया हो। सहवाग पाकिस्तान को ट्रोल करने का कोई भी मौका नही छोड़ते। सहवाग ने मैच के बाद ट्वीट कर लिखा " भारतीय कबड्डी टीम को उद्घाटन मैच पाकिस्तान को हराने के लिए बहुत बहुत बधाई"। इस ट्वीट के वायरल होते ही सहवाग के इस पोस्ट पर भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक एक दूसरे से भीड़ गए। पाकिस्तानी प्रशंसकों ने एक साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की याद दिला दी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत पाकिस्तान से बुरी तरह हार गया था।
एक दूसरे पर जड़े कटाक्ष
भारतीय समर्थकों ने पाकिस्तानी को करारा जवाब देते हुए विश्व कप का पाकिस्तान का भारत के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीतने का शर्मनाक रिकॉर्ड याद दिला दिया। आपकों बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ इस कबड्डी मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36-20 से पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। दुबई में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में भारत ने बता दिया, कि वह क्यों इस खेल की एक चैंपियन टीम है।
Published on:
24 Jun 2018, 12:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.