एशिया

प्रधानमंत्री बनने के करीब खड़े इमरान खान की पहली पत्नी ने दी बधाई, कहा- मेरे बेटे के पिता पाक के अगले पीएम होंगे

पाकिस्तान के आम चुनावों मेें बढ़त के बाद इमरान खान की पार्टी पीटीआई के खेमों में जश्न का माहौल है।

2 min read
प्रधानमंत्री बनने के करीब खड़े इमरान खान की पहली पत्नी ने दी बधाई, कहा- मेरे बेटे के पिता पाक के अगले पीएम होंगे

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सत्ता की कुर्सी पर बैठने को बेकरार इमरान खान की पार्टी ने आम चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया है। कहा जा रहा है कि अब पाकिस्तान की बागडोर तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के मुखिया के हाथ में आ जाएगी। उलझे चुनावी गणित के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने अन्य दलों पर स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। इस बीच पीटीआई के खेमों में जश्न का माहौल है। वहीं इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा खान ने अलग ही अंदाज में अपने पूर्व पति को बधाई दी है। 65 वर्षीय इमरान खान की पूर्व ब्रिटिश पत्नी जेमिमा खान जो अब जेमिमा गोल्डस्मिथ के नाम से जानी जाती हैं ने ट्ववीट कर इमरान खान को बधाई दी। जेमिमा ने लिखा, " 22 साल बाद, अपमान, बाधाओं और बलिदान के बाद, मेरे बेटे के पिता पाकिस्तान के अगले प्रधान मंत्री हैं। यह दृढ़ता, विश्वास और हार कबूूल करने को मना करने में एक अविश्वसनीय सबक है। अब चुनौती ये याद रखनी है कि क्यों वह सियासत में आए, बधाई।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान PM की रेस में शामिल पूर्व क्रिकेटर इमरान खान की बदनाम कहानियां

रेहम ने कसा तंज
वहीं इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने तंज कसते हुए लिखा, यह तो प्रत्याशित परिणाम हैं। तो सभी हैरान क्यों हैं? बता दें कि रेहम खान इमरान खान की दूसरी पत्नी ने। रेहम एक पत्रकार थीं।

इमरान खान ने की है तीन शादियां

इमरान खान की पहली शादी सन 1995 में जेमिमा से हुई थी। वह ब्रिटेन के दौलतमंद कारोबारी की बेटी थीं। जेमिमा से इमरान की पहली शादी लंबे लव अफेयर के बाद हुई। 2004 में दोनों का रिश्‍ता टूट गया। जेमिमा से इमरान के दो बच्‍चे भी हैं। एक सुलेमान और दूसरा कासिम। बताते चलें कि जेमिमा से शादी के वक्‍त इमरान की उम्र 42 साल थी और जेमिमा की सिर्फ 21 वर्ष। वहीं दूसरी शादी इमरान ने पत्रकार रेहम खान से 2015 में रचायी, लेकिन यह 10 महीने ही टिक पायी। इमरान की तीसरी शादी इस साल 18 जनवरी को बुशरा मनेका से हुई।

ये भी पढ़ें

20 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान को मिलेगा रंगमिजाज़ प्रधानमंत्री! आधी उम्र की लड़की से की थी पहली शादी
Published on:
26 Jul 2018 05:25 pm
Also Read
View All