28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
पाकिस्तान चुनाव पर थरूर का बयान, सेना के इशारे पर काम करेंगे इमरान
Play video

पाकिस्तान चुनाव पर थरूर का बयान, सेना के इशारे पर काम करेंगे इमरान

पाकिस्तान चुनाव पर थरूर का बयान, सेना के इशारे पर काम करेंगे इमरान
Google source verification

नई दिल्ली। पाकिस्तान चुनाव के नतीजों के बाद इमरान खान की पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि वह अगले पीएम हो सकते हैं। उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ बहुमत के करीब है। लेकिन फिर भी उन्हें पीएम बनने के लिए दूसरी पार्टी का समर्थन चाहिए होगा। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान अकेले सरकार नहीं बना सकते, वे सेना के इशारे पर काम करेंगे। थरूर ने कहा है कि बिना समर्थन इमरान पीएम नहीं बन पाएंगे।
पाकिस्तान के इन नतीजों पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का बड़ा बयान आया है। शशि थरूर ने कहा, मुझे लगता है कि पाकिस्तान चुनाव के नतीजे वैसे ही हैं, जैसा अनुमान लगाया गया था। पिछले चुनावों में भी हमने सुना था कि सेना वहां पर बदलाव चाहती है। तब उन्होंने इस बदलाव के लिए नवाज शरीफ को चुना था। इस बार उन्होंने इमरान खान को चुना है।