4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान को मिलेगा रंगमिजाज़ प्रधानमंत्री! आधी उम्र की लड़की से की थी पहली शादी

इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ लव स्टोरी 16 मई 1995 को पूरी हो गई थी।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jul 26, 2018

imran

20 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान को मिलेगा रंगमिजाज़ प्रधानमंत्री! आधी उम्र की लड़की से की थी पहली शादी

नई दिल्ली। पाकिस्तान को पहला क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले इमरान खान देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। क्रिकेट की दुनिया को छोड़ राजनीतिक दुनिया में आने वाले इमरान खान ने 25 अप्रैल 1996 में तहरीक-ए-इंसाफ नाम की राजनीतिक पार्टी का गठन किया था। पार्टी बनने के करीब 22 साल बाद अब उनका सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। पाकिस्तानी अखबार द डॉन के मुताबिक 2018 के चुनाव के नतीजों में इमरान की तहरीक-ए-इंसाफ कुल 270 सीटों में से 115 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए इमरान को कुल 137 सीटों की ज़रूरत है, जिसके लिए उन्हें किसी अन्य पार्टी या विजयी उम्मीदवार के साथ गठबंधन करना पड़ सकता है।

आज हम आपको इमरान खान के निजी जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। उससे पहले आपको बता दें कि इमरान अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। इमरान ने साल 1995 में जेमिना गोल्डस्मिथ से शादी की थी, 2004 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। साल 2015 में इमरान ने रेहम से शादी की और इसी साल दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद इमरान ने इसी साल 2018 में बुशरा मानेका से तीसरी शादी की। लेकिन यहां हम इमरान की पहली पत्नी जेमिना गोल्डस्मिथ के साथ उनके संबंधों के बारे में बताएंगे।


इमरान खान और जेमिमा गोल्डस्मिथ लव स्टोरी 16 मई 1995 को पूरी हो गई थी। इसी दिन इमरान खान ने जेमिमा के साथ इस्लामिक रिवाज़ों से शादी की थी। इमरान से शादी करने से पहले जेमिमा ने अपना मूल धर्म त्याग कर इस्लाम अपना लिया था। जेमिमा ब्रिटेन के जाने-माने शख्स जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी जेमिमा पेशे से एक पत्रकार थीं। इमरान, जेमिमा से उनकी ग्रेजुएशन के दौरान मिले थे। उस वक्त इमरान की उम्र 43 साल थी तो वहीं जेमिमा उन दिनों महज़ 21 साल की ही थीं। जेमिमा, इमरान पर इस कदर फिदा थी कि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर को पाने के लिए खुद को ब्रिटिश से पाकिस्तानी बना दिया। कहने का सीधा मतलब ये कि ब्रिटेन के खान-पान, पहनावे, रिवाज़ को छोड़कर उन्होंने पाकिस्तान की संस्कृति को अपना लिया।

इन सभी के अलावा इमरान का नाम कई नामचीन महिलाओं के साथ जुड़ा, जिनमें से कुछ भारत की भी थीं। ज़ीनत अमान, बेनज़ीर भुट्टो, एमा सार्जंट, सीता व्हाइट जैसी तमाम हस्तियों के साथ इमरान खान के रिश्तों की बातों ने पूरे पाकिस्तान के साथ-साथ कई देशों में तहलका मचाया।