एशिया

रूस का बड़ा खुलासा, आईएस कर रही है वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की तलाश

एक वरिष्ठ रूसी सुरक्षा अधिकारी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बारे में एक बड़ा बयान दिया है।
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2018, 7:12 PM IST
islamic state is searching for funds
रूस का बड़ा खुलासा, आईएस कर रही है वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की तलाश

मास्को। एक वरिष्ठ रूसी सुरक्षा अधिकारी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बारे में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि सीरिया और इराक में तेल की बिक्री और स्थानीय लोगों से कर वसूली से होने वाली कमाई में जबरदस्त कमी आने के बाद वैकल्पिक वित्तीय स्रोतों की तलाश में है।

एक साल में महज केवल 20-30 करोड़ डॉलर धन संग्रह

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) में खुफिया सूचनाएं एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध सेवा के प्रमुख सर्जी बेसेदा के अनुसार, 2014 के वित्तीय संग्रह तीन अरब डॉलर के मुकाबले अब आईएस को एक साल में महज केवल 20-30 करोड़ डॉलर धन संग्रह ही हुआ है।

पहले से अर्जित धन का निवेश वैध व्यापार में करने का चलन

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक नोवोस्ती ने बेसेदा के हवाले से कहा, 'आगे की गतिविधियों के लिए नियमित रूप से धन पाने के लिए पहले से अर्जित धन का निवेश वैध व्यापार में करने का चलन रहा है।' आपको बता दें कि बेसेदा ने यह बात अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के संदर्भ में अवैध हथियारों की आपूर्ति रोकने को लेकर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कही।

आतंकवादी अफगानिस्तान में धन जुटाने के लिए सक्रिय

उन्होंने कहा कि सीरिया और इराक में वर्चस्व गंवाने व वित्तीय घाटे का सामना करने के बाद आईएस के आतंकवादी अफगानिस्तान में धन जुटाने को लेकर सक्रिय हो गए हैं।

कुछ मादक पदार्थो की तस्करी चैनल को भी दिया जा रहा बढ़ावा

वहीं एक समाचार एजेंसी ने सम्मेलन में बेसेदा की कही गई बात के हवाले से बताया कि एफएसबी का अनुमान है कि आईएस द्वारा वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए कुछ मादक पदार्थो की तस्करी चैनल को बढ़ावा देने की आशंका है।

Published on: