2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार बम धमाके से दहला सोमालिया, छह लोगों की मौत, 15 घायल

अधिकारिक सूत्रों केे अनुसार इस बम धमाके के निशाने पर सरकारी कार्यालय थे, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर तक सुनाई दी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Sep 2018, 9:26 AM IST

somalia

सोमालिया: मोगादिशू में सरकारी कार्यालय के पास जबरदस्त धमाका, छह की मौत, 15 घायल

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में रविवार को एक कार बम धमाके में करीब छह मारे गए और 15 लोग घायल हो गए। अधिकारिक सूत्रों केे अनुसार इस बम धमाके के निशाने पर सरकारी कार्यालय थे। सरकारी प्रवक्ता सलाह हुसैन उमर ने बताया कि मोगादिशू शहर में एक कार सरकारी कार्यालय की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान कार को रोकने के लिए कुछ जवान आगे आए, मगर वाहन की रफ्तार धीमी नहीं हुई और वह बैरीकैड से टकरा गई। तभी जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास की इमारते क्षतिग्रस्त हो गई।

भूख हड़ताल: हार्दिक पटेल ने नेत्रदान की घोषणा की, वसीयत कराई तैयार

आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

इस हमले की जिम्मेदारी आतंक संगठन अल शहबाब ने ली है। संगठन ने मीडिया में बयान जारी कर कहा है कि इस तरह के हमले वह आगे भी करता रहेगा। अनाडलस रेडियो पर अपने बयान में उसने कहा कि यह धमाका सरकारी तंत्र को तबाह करने लिए था। हमारे लड़ाकों ने बेहतर काम किया। प्रवक्ता ने बताया कि इन धमाकों में सरकारी कार्यालय के आसपास बड़ी तबाही मची है। यहां तक की एक मस्जिद भी इसकी जद में आ गई।

धमाके के दौरान बच्चे स्कूल जा रहे थे

यह धमाका तब हुआ जब सुबह बच्चे स्कूल के लिए घर से निकल रहे थे। बच्चों ने बताया कि वह जब अपनी बस में जा रहे थे,तभी एक भयानक आवाज सुनाई दी। आवाज इतनी तेज थी कि हमे जोर का झटका लगा। इस दौरान बच्चों वापस अपने घरों पर छोड़ दिए गए। धमाके के दौरान मदरसे का शिक्षक भी घायल हो गया। उसने बताया कि वह मदरसे में पढ़ाने के लिए पहुंचे ही थे कि तभी धमाका हुआ। वह सड़क से दूर जाकर गिरे। इस दौरान उनके सिर और हाथ—पैर पर चोटें आई हैं।