एशिया

इजरायली सेना के निशाने पर आए फिलीस्तीनी घुसपैठिए, तीन की मौत

इजरायल की सेना का कहना है कि गाजापट्टी की ओर से इजरायल की सीमा में घुसपैठ कर रहे फिलीस्तीन के तीन नागरिकों को गोली मार दी गई है।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 10:08 AM IST
Israeli army

नई दिल्ली। इजरायल की सेना का कहना है कि गाजापट्टी की ओर से इजरायल की सीमा में घुसपैठ कर रहे फिलीस्तीन के तीन नागरिकों को गोली मार दी गई है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सैन्य प्रवक्ता ने जारी बयान में कहा कि दो संदिग्ध इजरयाल और फिलीस्तीन को अलग करने वाली सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

दो आतंकवादियों ने सीमा में की घुसपैठ

उन्होंने कहा कि आईडीएफ (इजरायल सुरक्षाबलों) ने उन पर गोलियां चला दी, जिसमें एक ही मौत हो गई जबकि एक को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। सैन्य बयान के मुताबिक, इस घटना के लगभग एक घंटे बाद हुई अन्य घटना में दो आतंकवादियों ने सीमा में घुसपैठ की और विस्फोटक फेंके, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौत हो गई।

सैन्य ठिकानों पर हमला

इससे पहले इजरायली सैन्य लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजापट्टी में हमास के छह सैन्य ठिकानों पर हमले किए। इजरायली रक्षाबल (आईडीएफ) के मुताबिक, ये हमले शुक्रवार रात को किए गए। इजरायली क्षेत्र में आतंकवादी गतिवधियों और घुसपैठ की कोशिशों के जवाब में हमले करने की बात कही जा रही है। इजरायली सेना ने आधीरात को जारी बयान में कहा कि हमास के नेतृत्व में हजारों की संख्या में हिंसक भीड़ ने इजरायली सीमा में घुसने का प्रयास किया।

इस दौरान वे हैंडग्रेनेड और फायर बम आईडीएफ जवानों पर फेंक रहे थे और सुरक्षा बेड़ को जलाने की कोशिश कर रहे थे। इजरायली मीडिया ने फिलीस्तीनी मीडिया के हवाले से बताया कि इन हमलों में चार लोग घायल हो गए।

Published on: