एशिया

सनकी नर्स की सनक ने ली 20 मरीजों की जान, अपनी शिफ्ट में मौत टालने के लिए ड्रिप में मिलाती थी ‘जहर’

आरोपी नर्स ने माना है कि उसने करीब 20 मरीजों को जहर दिया था।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 2:27 PM IST
Nurse
सनकी नर्स की सनक ने ली 20 मरीजों की जान, अपनी शिफ्ट में मौत टालने के लिए ड्रिप में मिलाती थी 'जहर'

यूकूहामा। डॉक्टर्स को भगवान के बराबर का दर्जा दिया जाता रहा है। डॉक्टरों के उनके कामों में मदद करने वाली और मरीजों की देखभाल करने वाली नर्सों को भी सम्मान की नजरें से ही देखा जाता है। लेकिन जापान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक सनकी नर्स ने अपने पेशों को शर्मसार कर दिया है। दरअसल एक नर्स की सनक 20 मरीजों की मौत का कारण बनी है। पुलिस ने 31 वर्षीय नर्स को गिरफ्तार कर लिया है।


अपनी शिफ्ट में मरीजों की मौत से बचने के लिए मिलाई कीटनाशक
जापान की अयुमी कुबुकी नामक नर्स को 88 वर्षीय सोजो निशीकावा मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के लिए गिरफ्तार किया है। मरीज के खून में सामान्य एंटीसेप्टिक का उच्च सांद्रता पाया गया। यह हत्या 2016 में टोक्यो के एक अस्पताल में की गई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी नर्स ने सोजो को जहरीला पदार्थ देने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के साथ पूछताछ में अयुमी ने माना है कि उसने करीब 20 लोगों को एंटीसेप्टिक कैमिकल दिया है। ऐसा माना जाता है कि यह महिला 2016 से काम नहीं कर रही है। पेशे से नर्स रही ये महिला अपनी शिफ्ट में किसी मरीज की मौत नहीं देखना चाहती थी। मौत पर काबू करने के लिए वह मरीजों के ड्रिप में कीटनाशक मिला देती थी। नर्स की किसी के साथ खासी दुश्मनी नहीं थी। उसने एक मरीज के रिश्तेदार को बताया कि अगर उसकी शिफ्ट में किसी मरीज की मौत हो जाती तो वह उसके लिए दुखदायी होता। पुलिस का कहना है कि 88 वर्षीय को संभवत: दोपहर 3 बजे और शाम 4:55 बजे के बीच में जहर दिया गया था, जब नर्स कुबुकी की शिफ्ट शुरू हुई थी। इसी के बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। शिफ्ट में नर्स कुबुकी थी तो उसे ही मृतक के परिजनों को मरीज की मौत के बारे में बताना था। इसके अगले दो दिन बाद एक अन्य मरीज की भी मौत बिल्कुल सोजो निशीकावा की तरह हो गई थी। नर्स को मरीज की ड्रिप में छाग नजर आए थे। कहा जा रहा है कि आरोपी नर्स सिरिंज से ड्रिप में जहर डालती थी। पुलिस को आरोपी नर्स की तलाशी के दौरान उसकी पोशाक से एंटीसेप्टिक कैमिकल मिला था।

Published on: