23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुराड़ी केसः इस वजह से अटकी है नारायणीदेवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, आते ही मच सकती है खलबली

बुराड़ी केस में फिर आया नया ट्वीस्ट, इस बड़ी वजह से रुकी हुई है सबसे बुजुर्ग सदस्य नारायणी देवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:37 PM IST

burari case

बुराड़ी केस इस वजह से अटकी है नारायणीदेवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, आते मच सकती है खलबली

नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 मौत का मामला से रहस्य का पर्दा अब पूरी तरह नहीं उठा है। एक दिन पहले आई 10 सदस्यों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भले ही ये खुलासा हो गया है कि इनकी मौत फांसी पर लटकने से हुई थी, लेकिन अब भी इस केस में एक अहम खुलासा बाकी है वो है 11वें और सबसे बुजुर्ग सदस्य यानी नारायणी देवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि इस रिपोर्ट को आने में देरी क्यों लग रही है। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में विलंब की वजह...

बुराड़ी केसः टूट गई थी कुछ लोगों की गर्दनें, अब नारायणी देवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट उठा सकती है रहस्य से पर्दा
डॉक्टरों में मतभेद एक बड़ा कारण
घर से सबसे बुजुर्ग सदस्य यानी नायराणी देवी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने में हो रही देरी का सबसे बड़ा कारण डॉक्टरों के बीच मतभेद को बताया जा रहा है। दरअसल डॉक्टरों में इस बात को लेकर दो मत सामने आ रहे हैं एक मत है कि ये हत्या है जबकि दूसरा मत है आत्महत्या। आपको बता दें कि 1 जुलाई की सुबह जब पुलिस घर पहुंची, तो नारायणी देवी का शव दूसरे कमरे में फर्श पर मिला था, जबिक अन्य सदस्यों का शव चुन्नी और तार से लटका हुआ था। ऐसे में बुजुर्ग महिला की मौत का असली कारण अब भी रहस्य बना हुआ है।


रिपोर्ट से खुलेंगी और परतें
नारायणी देवी के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद इस 11 मौत के रहस्य की कुछ और परतें खुल सकती हैं। अगर रिपोर्ट में ये बात सामने आ गई कि नारायणी की हत्या की गई थी, तो इस केस की दिशा एक बार फिर नया मोड़ ले लगी। पुलिस के लिए ये रिपोर्ट काफी अहम बताई जा रही है।

बुराड़ी केसः नई डायरी में बड़ा खुलासा, अब प्रेम प्रसंग ने घुमाई जांच की दिशा
आपको बता दें कि 10 सदस्यों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में से नौ लोगों के शव पहली मंजिल पर बरामदे की छत पर लगी लोहे की ग्रिल से लटके मिले थे। वहीं, एक महिला का शव बरामदे के कोने पर रोशनदान से लटका मिला था। संयुक्त आयुक्त क्राइम ब्रांच आलोक कुमार के मुताबिक, बुधवार दोपहर मेडिकल बोर्ड ने क्राइम ब्रांच को पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंपी। इसमें साफ कहा गया है कि सभी दस लोग स्वयं फंदे पर लटके थे न कि उन्हें गला घोंटकर मारने या जहर देकर मारने के बाद लटकाया गया था। यह भयावह हादसा था।