16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला के बैग में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम, वियना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मचा हड़कंप

महिला ने सोविनियर समझकर द्वितीय विश्व युद्ध के एक बम को अपने बैग में रख लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kiran Rautela

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:43 PM IST

airport

महिला के बैग में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का बम, वियना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मचा हड़कंप

नई दिल्ली। वियना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां अमरीका की एक महिला के बैग में बम पाया गया, जिससे हवाईअड्डे पर हड़कंप मच गया।

अमरीका से ऑस्ट्रिया घूमने आई थी महिला पर्यटक

बताया जा रहा है कि 24 साल की महिला पर्यटक अमरीका से ऑस्ट्रिया घूमने आई थी। घूमने के दौरान महिला ने सोविनियर समझकर द्वितीय विश्व युद्ध के एक बम को अपने बैग में रख लिया। वियना हवाईअड्डे पर जब उसने अपना बैग खोला और सारा सामान अधिकारियों के सामने रखा तो बम देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए।

इस देश के पास हैं सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जानें भारत के पास हैं कितने?

द्वितीय विश्व युद्ध के बम को रखा अपने बैग में

बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रिया घूमने आई अमरीकी महिला को हाइकिंग करते हुए द्वितीय विश्व युद्ध से जुड़ा एक बम का गोला मिला। उसने बिना किसी से पूछे उस बम को अपने बैग में रख लिया। यहां तक की महिला ने होटल पहुंचकर उस बम को अच्छे से साफ किया और फिर वापस अपने बैग में रख लिया।

महिला ने कस्टम विभाग से पूछा, बम को ले जा सकती है साथ में..

इसके बाद महिला पर्यटक अपने बैग के साथ एयरपोर्ट आई। यहां आकर महिला ने कस्टम विभाग से पूछा कि क्या वह इस बम को अपने साथ सफर में ले जा सकती है और अपना सारा अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने बम को देखकर महिला से पूछताछ शुरू कर दी।

महिला पर्यटक पर 4000 यूरो का जुर्माना

बम की खबर मिलते ही विएना एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में बम डिस्पोजल के अधिकारियों को बुलाया गया। इस घटना के बाद से एयरपोर्ट के आगमन पर आवाजाही को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। साथ ही कई जहाजों के उड़ान पर भी इसका प्रभाव पड़ा। महिला पर्यटक पर इस मामले में 4000 यूरो का जुर्माना भी लगाया गया।