16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DUMNA AIRPORT : आखिर क्यों बार बार रद्द करनी पड़ती है फ्लाइट, जानें वजह…

डुमना एयरपोर्ट का 12 साल पुराना डीवीओआर सिस्टम ध्वस्त, एक्सपर्ट तक नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Abhishek Dixit

•

Updated: 29 Jun 2018, 6:06 AM IST

flight cancelled

flight cancelled

जबलपुर. डुमना एयरपोर्ट पर लगा 12 साल पुराना डीवीओआर (डॉप्लर वेरी हाई फ्रीक्वेंसी ओमनी रेंज) सिस्टम बुधवार को खराब हो गया। सिग्नल नहीं मिलने से एयरपोर्ट को क्लोज कर सभी ऑपरेशन रद्द कर दिए गए। आश्चर्य की बात यह है कि देश के प्रमुख शहरों से जुडऩे वाले डुमना एयरपोर्ट पर अब भी एक्सपर्ट और इंजीनियर्स नहीं हैं। इससे आए दिन ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम ही डीवीओआर सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। इससे वह सिग्नल नहीं दे पा रहा था। इसका खुलासा तब हुआ, जब शाम के वक्त आई फ्लाइट के पायलट और क्रू मेम्बर्स ने डुमना एयरपोर्ट के अधिकारियों को विमान लैंड करने के लिए सिग्नल नहीं मिलने की जानकारी दी। हालांकि विजीबिलिटी अच्छी होने के कारण दोनों फ्लाइट्स को रवाना कर दिया गया।

दृश्यता कम होने से रद्द की उड़ानें
गुरुवार सुबह से ही शहर में बादलों के कारण एयरपोर्ट पर विजीबिलिटी दो से तीन हजार मीटर से आगे नहीं बढ़ी। एयरपोर्ट के अधिकारी दृश्यता बढऩे का इंतजार करते रहे। दृश्यता नहीं बढऩे पर सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया। बताया गया कि किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग के लिए कम से कम 5000 मीटर विजीबिलिटी की आवश्यकता होती है।

पहली बार आई खराबी
जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर लगा डीवीओआर सिस्टम 12 साल पुराना होने के कारण उसमें खराबी आई। इसे सुधारने के लिए जबलपुर एयरपोर्ट पर इंजीनियर या एक्सपर्ट नहीं होने के कारण नागपुर से इंजीनियर्स की टीम गुरुवार को शहर पहुंची और सुधार कार्य शुरू किया। यह पहली बार है जब सिस्टम खराब होने से सभी फ्लाइट्स रद्द करना पड़ा।

शाम तक परेशान रहे यात्री
डुमना एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सभी विमान कम्पनियों को डीवीओआर सिस्टम के खराब होने की जानकारी दे दी थी। इसके बावजूद कम्पनियां विजिबिलिटी बढऩे का इंतजार करती रहीं। इससे जबलपुर से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और हैदराबाद जाने वाले यात्री सुबह से शाम तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स का इंतजार करते रहे।

क्या है डीवीओआर
डीवीओआर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है। यह फ्लाइट लैंडिंग के दौरान विजीबिलिटी शो करता है। सामान्य मौसम में विजीबिलिटी नहीं होने पर डीवीओआर एटीसी के जरिए फ्लाइट को सिग्नल भेजता है, जिससे फ्लाइट को रन-वे पर उतारा जा सके।

ये फ्लाइट रद्द
जबलपुर से दिल्ली- 03
जबलपुर से मुम्बई- 01
जबलपुर से कोलकाता- 02
जबलपुर से हैदराबाद- 01

इन कम्पनियों की फ्लाइट का संचालन
एयर इंडिया, स्पाइस जेट और जूम एयरलाइंस
प्रभावित यात्री : लगभग 500