अमरीका का वायु सेना का बमवर्षक विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखाई दिया है।
नई दिल्ली। एक तरफ जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर थे, वहीं दूसरी तरफ अमरीका चीन पर नजर रखे हुए था। दरअसल, अमरीका का वायु सेना का बमवर्षक विमान दक्षिण चीन सागर के ऊपर उड़ता दिखाई दिया है।
विमान ट्रेनिंग मिशन पर था
बता दें कि यह अमरीकी वायु सेना का एक बी-52 बमवर्षक विमान था। लेकिन अमरीकी सेना के अनुसार, जिस समय दक्षिण चीन सागर के आस-पास विमान देखा गया उस समय विमान ट्रेनिंग मिशन पर था।
जापान के साथ परीक्षण
अमरीकी प्रशांत वायु ने कहा, 'गुआम द्वीप पर अंडरसेन वायुसेना बेस से बमवर्षक विमान मंगलवार को उतरे, जो इस क्षेत्र में वायु संचालन की देखरेख करता है।' बता दें कि इस उड़ान में जापान में ओकिनावा के आसपास के एफ -15 स्ट्राइक ईगल जेट्स के साथ अतिरिक्त प्रशिक्षण भी शामिल था।
संसाधनों से संपन्न है क्षेत्र
बता दें कि दक्षिण चीन सागर संसाधनों से संपन्न क्षेत्र है। चीन इस पूरे क्षेत्र पर अपनी संप्रभुता का दावा करता है। चीन के इन दावों के साथ-साथ वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन, ताइवान और ब्रुनेई की ओर से किए जाने वाले दावों के चलते यहां कि स्थिति और भी विवादपूर्ण है।
मिसाइल विध्वसंक भी पानी पर तैराए
अमरीका इस विवादित समुद्र में कृत्रिम द्वीप बनाने की सोच रहा है। इसी का नतीजा है कि अमरीका ने हाल के कुछ महीनों में बी-52 बमर्षक इसके आस-पास उड़ाए हैं। यही नहीं अमरीका ने एक मिसाइल विध्वसंक भी पानी पर तैराया है।
चीन और भारत की दोस्ती
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी आज ही चीन के दो दिवसीय दौरे से वापस लौटे हैं। इस दौरान चीन के राष्ट्रपति सी जिंनपीन ने वुहान में प्रोटोकॉल तोड़कर पारंपरिक तरीके से पीएम मोदी का स्वागत किया। वही इसके बाद पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने औपचारिक वार्ता की और शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसके बाद शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री मोदी को चीनी परंपराओं से अवगत कराया।