एशिया

क्या सच में यह गांव शापित है, जहां लोग पूरी जिंदगी बौने ही रह जाते हैं, मगर वैज्ञानिकों ने इसकी वजह यह बताई

अक्सर कौन सी चीज क्यों हो रही है, उसकी वजह सामने नहीं आ पाती। या तो उसे होने की वजह को चमत्कार मान लिया जाता है या फिर श्राप। ऐसा ही एक मामला चीन के शिचुआन प्रांत का सामने आ रहा है। यह सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल है। यह चर्चा इसलिए हो रही है कि यहां एक गांव के लोगों की ऊंचाई सिर्फ 3 फीट तक ही सीमित है। इसके आगे वे नहीं बढ़ते।  
less than 1 minute read
Nov 12, 2021
yangsi.jpg

नई दिल्ली।

चीन के शिचुआन प्रांत का एक गांव इन दिनों चर्चा की वजह बना हुआ है। इस गांव में रहने वाले लोगों की ऊंचाई तीन फीट से ज्यादा नहीं बढ़ती।

चीन के शिचुआन के यांग्सी गांव का रहस्य नहीं सुलझ पाया है। इस गांव की जनसंख्या बौनी है। इनकी लंबाई नहीं बढ़ती। इस गांव में रहने वाले ज्यादातर लोगों की हाइट दो से तीन फीट तक बढ़ती है। इनकी ऊंचाई दो से तीन फीट तक है।

कहा जाता है कि इस गांव में पैदा हुए लोग शुरू में ठीक होते हैं। ये पांच से सात साल तक नॉर्मल बढ़ते हैं, लेकिन इस उम्र के बाद उनकी लंबाई बढ़नी बंद हो जाती है। इसके बाद ज्यादा से ज्यादा उनकी लंबाई 3 फीट 10 इंच तक बढ़ती है। लंबाई में लगे ब्रेक का कारण कई लोगों को समझ नहीं आता। ज्यादातर लोग इसे श्राप मानते हैं। उनका कहना है कि यांग्सी गांव श्रापित है। इस कारण उनकी लंबाई नहीं बढ़ती है।

आसपास के लोग भी इसे बुरी शक्ति का प्रकोप बताते हैं। वैज्ञानिकों ने भी इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश की। इस दौरान ये निष्कर्ष निकला कि गांव की मिट्टी में पारा यानी मर्क्युरी काफी मात्रा में मौजूद है। इसकी वजह से ही यहां के लोगों की लंबाई नहीं बढ़ती।

वहीं, कुछ का ये भी मानना है कि जापान द्वारा चीन की तरफ छोड़ी गई जहरीली गैस के असर के कारण इस गांव में बौनापन फैल गया है। हालांकि, आजतक कोई इस रहस्य का सटीक जवाब नहीं दे पाया है।

Published on:
12 Nov 2021 08:47 pm