3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खूबसूरत लड़की को मिली मजेदार नौकरी, बाॅस के फेसबुक खोलते ही उन्हें मारती है थप्पड़

क्या आप इस बात पर यकीन करेंगे कि कोई शख्स खुद को सिर्फ थप्पड़ मारने के लिए किसी को नौकरी पर रखे। खासकर यह थप्पड़ उसे एक खूबसूरत लड़की से तब खाने पड़े, जब वह मोबाइल या लैपटॉप पर फेसबुक खोले। मगर यह सौ प्रतिशत सही है और खुद एलन मस्क ने फोटो के साथ इस वाकए का जिक्र ट्विटर पर किया है और यह शख्स भारतीय मूल का अमरीकी नागरिक है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 11 Nov 2021, 11:12 PM IST

manish.jpg

नई दिल्ली।

सोशल मीडिया पर अक्सर दिलचस्प और हैरान करने वाले वाकये या वीडियो सामने आते हैं और यह देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं।

इनमें कुछ तो बहुत ही मजेदार होते हैं। ऐसे ही भारतीय मूल के एक अमरीकी शख्स की कहानी इन दिनों खूब वायरल हो रही है। इस शख्स ने एक ऐसी लड़की को नौकरी पर रखा है जो उसे सिर्फ थप्पड़ मारती है। यह लड़की उस शख्स को थप्पड़ तब मारती है जब वह शख्स लैपटॉप या मोबाइल पर फेसबुक का इस्तेमाल करता है।

शख्स ने इस लड़की को खुद नौकरी पर रखा। यही नहीं, दिलचस्प यह भी है कि इस खबर का जिक्र दुनिया के अमीर शख्सों में शुमार एलन मस्क ने भी किया है। यह घटना अमरीका की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मूल के एक अमरीकी शख्स ने फेसबुक की बुरी आदत से परेशान होकर यह फैसला लिया था।

हालांकि, यह मामला करीब नौ साल पुराना है, लेकिन हाल ही में यह एक बार फिर वायरल हो गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को के ब्लॉगर मनीष सेठी ने एक महिला को काम पर रखा था, जो हर बार फेसबुक खोलने पर उसे थप्पड़ मारती थी।

यह भी पढ़ें:- Viral Video: बीच सड़क पर हिरन के बच्चे को खा रहा था बंदर, वायरल हुआ वीडियो

इतना ही नहीं मनीष सेठी ने महिला को नौकरी के लिए आठ डॉलर प्रति घंटे की पेशकश भी की, जिसके लिए उस महिला को मनीष के बगल में बैठकर काम करना पड़ता था। इस दौरान जैसे ही मनीष सेठी फेसबुक खोलता था, वह महिला उसे थप्पड़ मारती थी। सेठी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था कि कारा नाम की महिला को काम पर रखने के बाद उनकी खुद की उत्पादकता 98% हो गई।

यह भी पढ़ें:-मुर्दाघर का इलेक्ट्रिशियन लाशों के साथ करता था घिनौना काम, महिलाओं के शवों का बनाता था अश्लील वीडियो, जानिए कैसे खुली पोल

मनीष सेठी का यह प्रयोग नौ साल पुराना है, लेकिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इस वायरल खबर पर प्रतिक्रिया दी तो यह फिर सबके सामने आ गया। एलन मस्क ने इसे शेयर करते हुए हॉट की इमोजी बनाई है। जैसे ही एलन मस्क ने इसे शेयर किया तो मनीष सेठी इस पर रिप्लाई भी किया। मनीष सेठी ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि इस तस्वीर में लड़का मैं ही हूं। एलन मस्क के शेयर के बाद शायद मेरी रीच अब ज्यादा हो जाएगी।