3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुर्दाघर का इलेक्ट्रिशियन लाशों के साथ करता था घिनौना काम, महिलाओं के शवों का बनाता था अश्लील वीडियो, जानिए कैसे खुली पोल

ब्रिटेन से हैरान करने वाली एक शर्मनाक खबर सामने आई है। वहां एक इलेक्ट्रिशियन जो मुर्दाघर में काम करता था, उसने महिलाओं के शवों के साथ न सिर्फ रेप किया बल्कि उनकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बनाए। इस खबर की तरह आप यह सुनकर भी चौंक जाएंगे कि उस इलेक्ट्रिशियन ने एक या दो नहीं बल्कि सौ से अधिक मृत महिलाओं के शरीरों के साथ रेप किया। यह मामला आश्चर्यजनक रूप से पकड़ में आया और तमाम सबूतों के आधार पर कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 Nov 2021, 4:53 PM IST

david.jpg

,,

नई दिल्ली।

किसी मुर्दे को देखते ही अच्छे-अच्छे लोगों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। खासकर यदि शव मुर्दाघर में रखा हो तो यकीनन बहुत से लोगों की दिन में अंदर जाने की हिम्मत नहीं होगी आधी रात की तो बात ही छोड़ दें।

ब्रिटेन में एक शख्स ऐसा भी था, जिसे इनमें से किसी भी बात का खौफ नहीं था। वह न सिर्फ मुर्दाघर में काम करता था बल्कि जानबूझकर रात की ड्यूटी लेता था। सिर्फ इसलिए कि तब वह जो काम अंदर करेगा, इसके लिए उसे कोई रोकने या टोकने वाला नहीं होगा।

जी हां, यह शख्स मुर्दाघर में बतौर इलेक्ट्रिशियन नियुक्त था मगर ड्यूटी टाइम में यह वहां आने वाले महिला शवों से रेप करता था। यही नहीं, वह इन शवों का अश्लील वीडियो भी बनाता था। यह घृणित काम उसने करीब 12 साल तक किया और इस दौरान उसने सौ से अधिक महिलाओं के शवों के साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें:- दुर्लभ मामला: जंगल सफारी के दौरान शौच के लिए बैठे पर्यटक को कमोड में छिपे कोबरा ने डसा, थोड़ी ही देर में गलने लगा उसका यह खास अंग और फिर..

हैरानी इस बात की भी है कि यह शख्स करीब 12 साल तक लगातार यह सब करता रहा और किसी को कानों-कान खबर भी नहीं हुई। अधिकारियों के मुताबिक, यह सब तब हुआ जब आरोपी शख्स उस मुर्दाघर में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था।

यह घटना ब्रिटेन के ईस्ट ससेक्स की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला यहां स्थित टाउन हीथफील्ड के एक मुर्दाघर का है। इस शख्स का नाम डेविड फुलर है। करीब 34 साल बाद कोर्ट ने फुलर को महिलाओं की लाश की रेप का दोषी पाया है। इस मामले का पूरा खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ।

यह भी पढ़ें:- अमरीकी अदालत ने चीन के अधिकारी को भेजा 60 साल के लिए जेल, 50 लाख डॉलर जुर्माना भी भरना होगा, जानिए किस जुर्म के लिए मिली सजा

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में सामने आया कि फुलर देर रात तक मुर्दाघर में काम करता रहता था, तब तक दूसरे कर्मचारी चले जाते थे। उसके बाद यह शवों से दुष्कर्म करता था। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब फुलर ने 1987 में दो महिलाओं की हत्या कर दी थी। इसकी जांच हुई तो वहां फुलर का DNA मिला था, इसके बाद शक के आरोप में वह गिरफ्तार हुआ और फिर धीरे-धीरे इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। अंत में फुलर ने खुद स्वीकार किया था कि उसने करीब सौ महिलाओं की लाशों के साथ ऐसा किया था।

लंबे समय बाद 2011 में फुलर को फिर से गिरफ्तार किया गया और उसे कुल 51 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया। दोनों मुर्दाघरों में 78 लाशों की पहचान की गई, जिनके साथ फुलर ने रेप किया था। तलाशी के दौरान फुलर के घर से अश्लील तस्वीरें, लाश के साथ अश्लीलता के वीडियो, हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड बरामद किए गए।