एशिया

नेपाल की पांच महिला पत्रकार करेंगी एवरेस्ट फतह, अगले माह निकलेंगी मिशन पर

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए नेपाल की पांच महिला पत्रकार बुधवार को रवाना हुईं।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 7:42 PM IST
mount everest climbing

नई दिल्ली । दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए नेपाल की पांच महिला पत्रकार बुधवार को रवाना हुईं। मीडिया रिपोर्ट ने मुताबिक 'फर्स्ट वूमन जर्नलिस्ट एवरेस्ट एक्सपीडिशन 2018' टीम 'यूनीफाइड वॉयस फॉर इक्विटी' के नारे के साथ 8,848 मीटर ऊंची चोटी पर अगले माह चढ़ाई शुरू करेगी।
आपको बता दें कि इस टीम में नेपाल टेलीविजन की रोजिता बुद्धाचार्य, न्यूज 24 टीवी की प्रिया लक्ष्मी कार्की, मेघा टीवी की कल्पना महाराजन, एक समाचार एजेंसी की रोशा बसनेत और स्वतंत्र पत्रकार देयुराली चामलिंग शामिल हैं।

अबतक 536 महिलाएं एवरेस्ट फतह कर चुकी हैं

गौरतलब है कि दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी की चढ़ाई करने जाने वाली महिला पत्रकारों के समूह में सबसे युवा रोजिता ने बताया कि "समानता के लिए जागरूकता फैलाने, महिलाओं व युवाओं को प्रेरित करने और नेपाल में पर्यटन के प्रसार के लिए हम दुनिया के शिखर पर पहुंचना चाहते हैं।" वहीं बसनेत ने कहा कि "इस बार कलम के बजाए हम बर्फ की कुदाल से आम लोगों तक खबरें साझा करेंगे।"

आपको बता दें कि महिला पत्रकारों के दल ने बताया कि वे अपने सफर की शुरुआत से एवरेस्ट फतह तक के सफर को लाइव प्रसारित करेंगी। बता दें कि इस अभियान को सरकार के स्वामित्व वाले नेपाल टेलीविजन का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि अबतक दुनिया के कोने-कोने से आईं 536 महिलाएं एवरेस्ट को फतह करने में कामयाबी पाईं हैं।

Published on: