एशिया

चीन में नया नियम: अब पार्क और स्टेडियम में नहीं टहला सकेंगे पालतू डॉग्स

अध्यादेश में यह भी लिखा गया है कि टहलाते वक्त कुत्तों की चेन एक मीटर (तीन फीट) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 9:01 PM IST
china
चीन में नया नियम: अब पार्क और स्टेडियम में नहीं टहला सकेंगे पालतू डॉग्स

दक्षिण-पश्चिम चीन में प्रशसन ने पालतु जानवरों को लेकर कड़ा नियम लागू कर दिया है। खबरों के अनुसार- प्रशासन ने दिन में पालतु कुत्तों को बाहर टहलाने पर रोक लगा दी है। साथ ही इन्हें पार्कों, शॉपिंग सेंटर, खेलने की जगहों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी नहीं लेजाया जा सकेगा।

युन्नान प्रांत में वेनशान शहर में 29 अक्टूबर को जारी इस अध्यादेश को देश में सबसे कठोर बताया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि कुत्तों को सुबह सात बजे से पहले और रात 10 बजे के बाद ही बाहर टहलाया जा सकेगा।

अध्यादेश में यह भी लिखा गया है कि टहलाते वक्त कुत्तों की चेन एक मीटर (तीन फीट) से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें केवल वयस्क ही टहला सकते हैं। बता दें, चीन में कुत्ते पालने पर कड़े नियम लागू हैं। कम्युनिस्ट चीन के संस्थापक माओ त्से तुंग के कार्यकाल में पालतू जानवरों को पालने की प्रवृत्ति को बुर्जुआ शौक करार दिया जाता था। हाल के कुछ दशकों में संपन्नता बढ़ने के कारण चीनी परिवारों में कुत्ते पालने का शौक अढ़ा है।

एक रिपोर्ट के अनुसार- कई शहर अब भी उन नियमों का पालन करते हैं कि किस इलाके में किस आकार के कुत्तों को पालना है। राजधानी बीजिंग में भी शहर के केंद्र से बड़े कद-काठी वाले कुत्ते पालने पर रोक है।

Published on: