एशिया

पाकिस्तान: उड़ान भरने के बाद विमान के इंजन में लगी आग, लाहौर एयरपोर्ट में कराई गई आपात लैंडिंग

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का विमान लाहौर से जद्दा जा रहा था उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद विमान को आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई
2 min read
Sep 15, 2019
pia_flight.jpg

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया। दरअसल, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक विमान के इंजन में उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद आग लग गई।

हालांकि, कोई बड़ा हादसा हो पाता उससे पहले ही पायलट ने फुर्ती दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंडिंग करा लिया। जब यह घटना घटी उस दौरान विमान में करीब 200 यात्री सवार थे।

यह विमान पाकिस्तान से जद्दा जा रहा था। बताया जा रहा है कि विमान पीके-759 के एक इंजन में अचानक आग लगने के बाद उसे फौरन अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर आपातकाली स्थिति में वापस लैंडिंग कराई गई। इसके बाद सभी यात्रियों को दुसरे विमान से दोपहर में जद्दा भेजा गया।

तकनीकी खराबी के कराण कराई गई लैंडिंग: अधिकारी

इस घटना के संबंध में PIAके एक अधिकारी ने कहा है कि रविवार सुबह उड़ान भरने के दौरान विमान के एक इंजन में अचानक आग लग गई। हालांकि इसका पता चलते हुए पायलट ने फौरन नियंत्रण कक्ष को सूचित किया, जिसके बाद विमान को आपात स्थित में लैंडिंग कराई गई।

उन्होंने बताया कि पायलट ने अनुमति मिलने के साथ ही फुर्ती दिखाते हुए सूझबूझ के साथ विमान को सफलतापूर्वक उतारा लिया। इस दौरान कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ।

PIA के प्रवक्ता मसूद तजवार ने अधिकारियों के ठीक उलट दावा किया है कि विमान में आग नहीं लगी थी। उन्होंने बताया कि विमान पीके-759 में उड़ान भरने पर एक तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके बाद उसे आपात लैंडिंग कराई गई।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही PIA के एक विमान से एक पक्षी टकरा गया था, जिसके बाद विमान को लाहौर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई गई थी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
15 Sept 2019 10:57 pm
Published on:
15 Sept 2019 07:11 pm