
इस्लामाबाद। आर्टिकल 370 के कारण उपजे भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर सहमति बन गई है। दोनों देश इस बात पर राजी हो गए हैं, करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते हर दिन पांच हजार श्रद्धालु गुरुद्वारा करतारपुर साहिब जाएंगे।
पाकिस्तान के इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड ने दी जानकारी
इसके साथ ही यह भी ऐलान किया गया है कि इन श्रद्धालुओं की यात्रा, दोपहर का खाना और चिकित्सा मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को पाकिस्तान के इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) ने इस बारे में ऐलान किया। बोर्ड ने कहा कि करतारपुर गलियारा को लेकर दोनों पक्षों के बीच लाहौर में बैठक हुई। इस दौरान इन सबके बारे में चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि इस यात्रा की शुरुआत में ही भारतीय नागरिकों को एक कॉरिडोर कार्ड दिया जाएगा।
हर दिन आएगा 10 लाख रुपयों का खर्च
बोर्ड ने बताया कि यात्रा की शुरूआत में सभी श्रद्धालुओं को प्रबंधन के पास अपना पासपोर्ट सौंपना होगा, जो यात्रा समापन के बाद उन्हें दे दिया जाएगा। बोर्ड ने कहा हर दिन गुरुद्वारा जाने वाले यात्रियों को सुबह से शाम तक यात्रा करने की इजाजत होगी। इन सभी को पिक एंड ड्राप की जैसी कई जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। बोर्ड की मानें तो प्रत्येक व्यक्ति पर 200 रुपये के हिसाब से हर दिन 10 लाख रुपये (पाकिस्तानी) का खर्चा आने का अनुमान है।
Updated on:
15 Sept 2019 11:41 am
Published on:
15 Sept 2019 10:15 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
