एशिया

पाकिस्तान: आतंकी हाफिज सईद के वकील ने शहबाज शरीफ की गिरफ्तारी को दी चुनौती

एके डोगर- जमात उद दावा के प्रमुख और 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के वकील हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 8:30 PM IST
hafiz saeed

पाकिस्तान मस्लिम लीग-नवाज के प्रमुख शहबाज शरीफ की गिरफ्तारी को वहां के एक बड़े वकील ने लाहौर हाईकोर्ट में चुनौती दी है। एके डोगर ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को गिरफ्तार करने के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो (एनएबी) के अधिकार को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

बता दें, नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शरीफ को एक आवास परियोजना के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गौर हो, डोगर- जमात उद दावा के प्रमुख और 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के भी वकील हैं।

डोगर ने कहा कि- जांच के दौरान किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी और मुकदमा संविधान के अनुच्छेद 10 (1) के समरूप नहीं है। ‘अगर किसी व्यक्ति को यह नहीं बताया जाता कि उसे किस आधार पर गिरफ्तार किया गया है तो उसे हिरासत में नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि इस तरह का आधार जांच पूरी होने के बाद ही स्थापित किया जा सकता है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि- जब तक आरोपी को मौलिक अधिकार नहीं दिए जाते, तब तक कोई भी जांच संवैधानिक रूप से वैध नहीं है। डोगर ने कहा- ‘मैं अदालत से एनएबी प्रमुख की ओर से जारी किए गए विपक्ष के नेता की गिरफ्तारी के आदेश को निरस्त करने और उन्हें जमानत पर रिहा करने का अनुरोध करता हूं।’

Published on: