एशिया

पाकिस्तान के पीएम अब्बासी का बड़ा बयान, नवाज शरीफ हैं मेरे प्रधानमंत्री

पाकिस्तान के पीएम अब्बासी ने कहा कि नवाज शरीफ को अपदस्थ करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला जनता को स्वीकार्य नहीं, नवाज अभी भी मेरे प्रधानमंत्री हैं

less than 1 minute read
Jan 23, 2018
Shahid Khaqan Abbasi

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी ने पाक मीडिया, देश न्यायपालिका और नवाज शरीफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब्बासी ने कहा कि पाकिस्तान में मीडिया और न्यायपालिका स्वतंत्र नहीं हैं। इसके लिए सरकार को काम करना पड़ेगा।


शरीफ अभी भी मेरे प्रधानमंत्री
पाकिस्तान के प्रमुख टेलीविजन चैनल के मुताबिक अब्बासी ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अपदस्थ करने का उच्चतम न्यायालय का फैसला पाकिस्तानी जनता को स्वीकार्य नहीं है और न ही इतिहास इसे कभी स्वीकार करेगा। अब्बासी ने कहा नवाज शरीफ अभी भी मेरे प्रधानमंत्री हैं।

शरीफ तय करेंगे अगला पीएम
अब्बासी ने एकबार फिर नवाज शरीफ का एहसान जताते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग आगामी आम चुनाव में जीत दर्ज करती है प्रधानमंत्री की नियुक्ति का फैसला पार्टी नेता नवाज शरीफ ही करेंगे।


चुनाव कराना सेना का काम नहीं
पाक में होने वाले आम चुनावों को लेकर अब्बासी ने कहा कि चुनावों के आयोजन की गांरटी लेना सशस्त्र सेनाओं का काम नहीं है और राष्ट्रीय सुरक्षा समिति ने पहले ही इस मामले में निर्णय लिया है कि चुनाव समय पर कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं कह रहा हूं कि आम चुनाव इस वर्ष जुलाई में ही होंगे और इसमें कोई देरी नहीं होगी।


किसी भी व्यक्ति की जांच के बाद बनाए जज
देश की न्यायपालिका पर उठ रहे सवालों पर भी अब्बासी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जज बनाए जाने से पहले उसके पहले के काम तथा उसकी छवि को देखा जाएगा। उन्होंने कहा जब किसी को जज नियुक्त किया जाता है तो वह जज के रूप में ही सेवानिवृत्त होता है और पहले ऐसे कई मामले सामने आए हैं कि जो व्यक्ति जज बनने लायक नहीं थे वे भी इस पद तक पहुंच गए।

Published on:
23 Jan 2018 04:18 pm