एशिया

भारत के नए मानचित्र पर बौखलाया PAK, नक्शे को गलत करार देते हुए मानने से किया इनकार

गृह मंत्रालय ने 2 नवंबर को भारत का नया राजनैतिक मानचित्र जारी किया है भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित किया है

2 min read
Nov 03, 2019

इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की झल्लाहट अभी भी खत्म नहीं हुई है। अब पाकिस्तान ने भारत के नए मानचित्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इससे मानने से इनकार कर दिया है।

रविवार को पाकिस्तान विदेश कार्यालय की ओर से एक बयान जारी किया गया ह, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान भारत की ओर से जारी किए गए नए राजनैतिक मानचित्र को खारिज करता है, जिसमें भारत ने जम्मू-कश्मीर, गिलगिट-बाल्टिस्तान के साथ आजाद जम्मू-कश्मीर के हिस्सों को अपने क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र के रूपर में प्रदर्शित किया है।

बता दें कि एक दिन पहले ही भारत के गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए भारत के नए राजनैतिक मानचित्र को जारी किया था। इस नए मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजित करने के बाद नई सीमा रेखा को दर्शाया गया है।

31 अक्टूबर से अस्तित्व में आए दो नए UTs

आपको बता दें कि भारत सरकार ने 5 अगस्त को एक एतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के साथ ही उसे दो भागों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में विभाजित कर दिया था। सरकार ने जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा वापस लेते हुए उसे दो नए केंद्रशासित प्रदेश में विभाजित किया था, जो कि अब 31 अक्टूबर से अस्तित्व में आ गया है।

इसी के संदर्भ में भारत सरकार ने एक नया राजनैतिक मानचित्र जारी किया है, जिसको लेकर पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान विदेशी कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि 2 नवंबर को भारत की ओर से जारी किया गया नक्शा 'गलत, कानूनी रूप से अस्थिर, शून्य और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का पूर्ण उल्लंघन' है।

पाकिस्तान ने कहा कि हम इस राजनीतिक मानचित्र को खारिज करते हैं, क्योंकि यह नक्शा संयुक्त राष्ट्र के नक्शे के साथ असंगत हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
04 Nov 2019 07:49 am
Published on:
03 Nov 2019 05:17 pm
Also Read
View All