14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JUI-F का ‘आजादी मार्च’ पहुंचा इस्लामाबाद, इमरान को इस्तीफे के लिए दिया दो दिन का अल्टीमेटम

फजलुर रहमान की अगुवाई में 'आजादी मार्च' निकाला जा रहा है JUI-H चीफ फजलुर रहमान पीएम इमरान खान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Nov 2019, 9:17 PM IST

fazlur_rahman.jpeg

,,

इस्लामाबाद। इमरान सरकार के लिए सिरदर्द बन चुके जमीयते उलेमाए इस्लाम-फजल (JUI-F) के नेता फजलुर रहमान ने प्रधानमंत्री इमरान खान को सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए इस्तीफे का अल्टीमेटम दे दिया है।

इमरान सरकार के इस्तीफे की मांग के साथ फजलुर रहमान की अगुवाई में 'आजादी मार्च' निकाला गया है जो कि इस्लामाबाद पहुंच गया है। फजलुर रहमान ने इस्लामाबाद में धरने का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफे के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।

पाकिस्तान: फजलुर रहमान को बड़ा झटका, JUI-F से संबंध 'निजी मिलीशिया' अंसार उल इस्लाम पर प्रतिबंध

मौलाना फजल ने इस्लामाबाद के मेट्रो ग्राउंड पर विशाल सभा में कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्तीफा देने और 'राष्ट्रीय प्रष्ठिानों' द्वारा इस सरकार का समर्थन बंद करने के लिए वह दो दिन की मोहलत दे रहे हैं। इस सभा में पाकिस्तान के विपक्षी दलों के तमाम वरिष्ठ नेता भी हिस्सा ले रहे हैं।

मौलाना ने कहा कि वह 'राष्ट्रीय प्रतिष्ठानों' के साथ टकराव नहीं बल्कि इनका स्थायित्व चाहते हैं। लेकिन, इसके साथ-साथ इन्हें निष्पक्ष भी देखना चाहते हैं।

इमरान खान के पास इस्तीफे के लिए दो दिन का समय: फजलुर

उन्होंने कहा कि अगर हम महसूस करेंगे कि इस नाजायज हुकूमत के पीछे प्रतिष्ठान हैं और वे इसकी सुरक्षा कर रहे हैं तो फिर दो दिन की मोहलत है, उसके बाद हमें न रोका जाए कि हम प्रतिष्ठानों के बारे में क्या राय बनाएं। प्रधानमंत्री इमरान खान के पास इस्तीफा देने के लिए दो दिन का समय है। अन्यथा, इस विशाल जनसमूह के पास यह ताकत है कि वह प्रधानमंत्री के घर जाकर उन्हें गिरफ्तार कर ले।

फजलुर रहमान के 'आजादी मार्च' से डरे इमरान खान, पुलिस ने JUI-F के दो नेताओं को किया गिरफ्तार

मौलाना ने कहा कि यह प्रदर्शन किसी एक दल का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का है। सभी का यही कहना है कि आम चुनाव एक फ्रॉड था और अवाम धांधली का शिकार हुए थे। बहुत मोहलत दे दी, अब और नहीं दे सकते। इस सरकार को जाना होगा.. देश यही चाहता है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने वादे के मुताबिक, पचास लाख घर बनाने के बजाए पचास लाख घर गिरा दिए। एक करोड़ नौकरियां देने के बजाए पच्चीस लाख लोगों को बेरोजगार कर दिया। अवाम को ऐसे अक्षम हुक्मरानों के रहमो-करम पर नहीं छोड़ा जा सकता।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.