एशिया

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का खुलासा, मोदी के प्रधानमंत्री बनने से खुश था आईएसआई

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने पीएम मोदी को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।
2 min read
• •
Updated: 26 May 2018, 1:45 PM IST
modi
pm modi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के पूर्व चीफ असद दुरानी ने दावा किया है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के भारत का प्रधानमंत्री बनने पर आईएसआई खुश था। असद दुरानी ने अपनी लिखी एक बुक में इस बात का खुलासा किया है। आपको बता दें कि आईएसआई के पूर्व डीजी ने हाल में पूर्व रॉ चीफ ए.एस. दुलत के साथ मिलकर ये किताब लिखी है। इस किताब का नाम 'स्पाई क्रॉनिकल' है।

किताब बर भड़का पाक

इस किताब में कश्मीर समस्या, करगिल युद्ध, ओसामा बिन लादेन का मारा जाना, कुलभूषण जाधव की गिरफ्तारी, हाफिज हईद, बुरहान वाणी आदि समस्याओं के बारे में बताया गया है। वहीं, इस किताब पर पाकिस्तान भड़क गया है। भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर छपी इस किताब पर पाकिस्तानी सेना ने आपत्ति जताई है और दुरानी को अपने समक्ष पेश होने को कहा है।

पीएम मोदी आईएसआई की पहली पसंद

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुरानी ने किताब में बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी आईएसआई की पहली पसंद थे। इसके पीछे आईएसआई की उस मंशा को उजागर करता है, जिसमें वह चाहता था कि मोदी भारत के राष्ट्रपति बन जाए और भारत की सेक्युलर छवि को नुकसान पहुंचे। क्योंकि पीएम मोदी की छवि कट्टरपंथी है। पीएम मोदी कोई ऐसा कदम उठाएंगे, जिससे भारत की हर जगह निंदा हो और इसका फायदा पाकिस्तान को वैश्विक स्तर पर मिले।

मोदी से पाकिस्तान परेशान

वहीं, दुरानी ने अपनी किताब में ये भी बताया कि उन्होंने बीजेपी के सरकार बनाने से पहले भी एक लेख लिखा था। इस लेख में उन्होंने लिखा था कि भारत में बीजेपी की सरकार बनने पर पाकिस्तान को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दुरानी ने अपनी किताब में लिखा है कि वाजपेयी सरकार ने उन्हें यह विश्वास दिलसाया कि मुस्लिम विरोधी सरकार भी पाकिस्तान के लिए उतनी बुरी नहीं है।

पाक सेना के प्रवक्ता का ट्वीट

दुरानी की किताब में लिखी कुछ बातों पर पाकिस्तान ने नाराजगी जाहिर की है। पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफ्फूर ने इस संबंध में ट्वीट किया, 'लेफ्टिनेंट जनरल असद दुरानी (रिटायर्ड) को 28 मई 2018 को पाकिस्तानी सेना के हेडक्वॉर्टर में बुलाया गया है। उनसे 'स्पाई क्रॉनिकल' किताब के उनके रोल के बारे में पूछा जाएगा। उनके योगदान को मिलिट्री कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तौर पर देखा गया है। यह कोड कार्यरत रहने के साथ-साथ रिटायर हो चुके लोगों पर भी लागू है।'

Published on: