27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी का सितम अगले 2 दिन तक रहेगा जारी, 29 को हो सकती है बारिश

देश में गर्मी का सितम लगातार जारी है। इस दिन बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
SUMMER

गर्मी का सितम अगले 2 दिन तक रहेगा जारी, 29 को हो सकती है बारिश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। लू के थपेड़े दिल्ली वालों पर कहर ढा रहे हैं। वहीं, दिनों दिन चढ़ता पारा लोगों का पसीना निकाल रहा है। दिल्ली को अभी दो दिनों तक इससे राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मई तक गर्मी ऐसी ही बनी रहेगी। ऐसी संभावना है कि 27 मई को तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे राहत 29 मई की शाम को बारिश से मिलेगी।

यह भी पढ़ें-जब तक पाक आतंकियों की घुसपैठ नहीं रोकता तब तक कश्मीर में शांति नहीं होगी: बिपिन रावत

सबसे ज्यादा गर्म रहा शुक्रवार

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री रहा। वहीं, दिल्ली का पालम इलाका सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का तापमान 45.4 डिग्री दर्ज किया गया, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। ज्यादातर दिल्ली के इलाकों में तापमान 43 डिग्री से अधिक रहा।

कई इलाको में पारा पहुंचा 44 के पार

वहीं, बता करें दिल्ली के सबसे गर्म इलाको कि तो रिज में पारा 44.4, आया नगर 44.8, डीयू 44.3 और नजफगढ़ 44.1 में तापमान इतने डिग्री रहा। लोधी रोड का टेंपरेचर 43.4, जफरपुर का 43.9 और मंगेशपुर का 43.2 डिग्री रहा। स्काईमेट ने भी अगले दो से तीन दिन तक गर्मी का प्रकोप इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है। ऐसे आसार भी है कि इस बार की गर्मी सभी पूराने रेकॉर्ड तोड़ सकती है।

इस वजह से हो रही है ज्यादा गर्मी

गर्मी के पीछे की वजह उत्तर पश्चिमी से आ रही गर्म हवाएं है, जो उत्तर भारत में गर्मी बढ़ा रही है। आने वाले तीन-चार दिन तक सूरज अपना प्रकोप ऐसे ही बनाए रहेगा। स्काईमेट के वरिष्ठ मौसम एक्सपर्ट महेश पलावत ने बताया कि तापमान के घटने की नहीं बल्की और बढ़ने की आशंका है। पारा 45 से 47 डिग्री पर पहुंच सकता सकता है।

यह भी पढ़ें-.महिला की मां का आरोप, कहा- बेवजह हमारे घर घुस आए थे मेजर गोगोई

इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी से राहत 29 मई की शाम को मिलेगी। वहीं 30 मई से तापमान और गिर जाएगा। ऐसा अनुमान है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से 29 मई से दिल्ली में आंधी और हल्की बारिश फिर से लौटेगे।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग