11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में 2 साल पहले ही आ गया था फिटनेस चैलेंज, युवा खेल मंत्री ने की थी शुरुआत

पाकिस्तान के युवा खेल मंत्री ने 2 साल पहले ही फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी, जिसको लेकर काफी आलोचना भी हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 25 May 2018, 9:06 PM IST

Pakistan Sports Minister

Pakistan Sports Minister

नई दिल्ली। भारत में इन दिनों खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर का फिटनेस चैलेंज छाया हुआ है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फिटनेस चैलेंज को लेकर ट्वीट किया तो ये और पॉपुलर हो गया। जहां एक तरफ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के इस फॉर्मूले को लोगों ने खूब पसंद किया तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर मीडिया रिपोर्टस में कई तरह के सवाल भी खड़े किए गए। इस बीच आपको जानकर ये हैरानी होगी कि ऐसा ही एक फिटनेस चैलेंज 2 साल पहले पाकिस्तान में भी शुरू हुआ था, जिसे वहां के खेल मंत्री ने ही शुरू किया था।

पाकिस्तान में शुरू हुआ था फिटनेस चैलेंज
पाकिस्तान में खेल मंत्री रहे मोहम्‍मद बक्‍स महर ने 2016 में इस फिटनेस चैलेंज की शुरुआत की थी। मोहम्‍मद बक्‍स महर उस दौरान पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के खेल मंत्री बने थे। खेल मंत्री बनते ही बाकी मंत्र‍ियों खासकर पंजाब प्रांत के खेल मंत्री को यह चैलेंज दिया था। इस फिटनेस चैलेंज के तहत मोहम्‍मद बक्‍स महर ने 40 सेंकड में 50 पुशअप्‍स लगाए थे। अपने ऑनलाइन वीडियो में उन्‍होंने बाकी मंत्रियों से भी ऐसा करने का चैलेंज दिया था।

कई नेताओं ने महर के इस चैलेंज की की थी आलोचना
हालांकि पाकिस्‍तान में उनके वीडियो को खासा समर्थन नहीं मिला था। वायरल होने पर वहां के कई राजनेताओं ने महर के इस चैलेंज की आलोचना की थी। मोहम्‍मद बक्‍स महर को उनके प्रांत से भी ज्‍यादा समर्थन नहीं मिला था, एक मंत्री ने तो यहां तक कह दिया था कि उन्‍हें महर को पुशअप्‍स पॉलिटिक्‍स करते देखकर काफी निराशा हुई। मोहम्‍मद बक्‍स महर के चैलेंज पर क्र‍िकेटर से नेता बने इमरान खान ने भी पुशअप्‍स लगाए थे।

भारत में राज्यवर्धन सिंह राठौर की तरह महर ने भी अपने वीडियो में फिटनेस टेस्‍ट देते हुए कहा था कि फिट बॉडी बनाने के लिए सभी पाकिस्‍तानी युवाओं को प्रेरित करना चाहते हैं। मोहम्‍मद बक्‍स महर पाकिस्‍तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्‍तान पिपुल्‍स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी के करीबी भी हैं। साथ 2013 में इसी पार्टी से चुनाव जीतकर प्रांतीय विधायक बने थे। इस चैलेंज के साथ ही मोहम्‍मद बक्‍स महर ने बयान जारी किया था कि पहली बार कोई स्‍पोर्ट्सपर्सन खेल मंत्रालय संभालेगा। ऐसा उन्‍होंने सिंध प्रांत के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए किया था। उनके अनुसार पाकिस्‍तान में पंजाब की तुलना में सिंध प्रांत के खिलाड़ियों को उतनी तवज्‍जो नहीं मिलती है।

मोहम्‍मद बक्‍स महर के चैलेंज को स्‍वीकारते हुए उस समय पाकिस्‍तान के एक और मंत्री आबिद शेर अली ने उनसे ज्‍यादा मुश्‍किल पुशअप्‍स किए थे और महर से 100 किलो से ज्‍यादा वजन उठाकर दिखाने को कहा था। आपको बता दें कि मोहम्‍मद बक्‍स महर अपनी फिटनेस और पर्सनेलिटी के लिए पूरे पाकिस्तान में जाने जाते हैं।