एशिया

पापुआ न्यू गिनी में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई तीव्रता

पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में गुरुवार शाम भूकंप के जोरदार झटके रिक्टर स्केल पर 6.0 तीव्रता, अरावा से करीब 174 किलोमीटर दूर था भूकंप का केंद्र
2 min read
Earthquake tremor in Papua New Guinea

पोर्ट मोरेस्बी। पापुआ न्यू गिनी ( Papua New Guinea ) की धरती भूकंप के जोरदार झटकों से थर्रा गई। प्रशांत महासागर के पास स्थित इस स्वतंत्र देश भूकंप के तेज झटके ( Earthquake Papua New Guinea ) महसूस किए गए। इस बारे में अमरीकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग (USGS) के अधिकारियों से जानकारी मिली। अधिकारियों के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई।

भूकंप के बाद सूनामी-आफ्टरशॉक का अलर्ट नहीं

USGS के मुताबिक यह झटके स्थानीय समय के अनुसार शाम 5 बजकर 8 मिनट के करीब महसूस किए गए। अधिकारियों के अनुसार भूकंप का केंद्र अरावा से करीब 174 किलोमीटर दूर था। फिलहाल, विभाग ने भूकंप के बाद न तो सूनामी की चेतावनी जारी की है और नाही आफ्टरशॉक से संबंधित कोई अलर्ट जारी किया है। बता दें कि अक्सर ऐसा होता है कि भूकंप के तेज झटकों के कुछ समय बाद कई हल्के झटके या कंपन महसूस किए जाते हैं, इन्हें ही आफ्टरशॉक कहा जाता है।

अक्सर महसूस होते हैं भूकंप के झटके

गौरतलब है कि इंडोनेशिया के पास प्रशांत महासागर की बेसिन में 'रिंग ऑफ फायर' के पास स्थित होने के कारण पापुआ न्यू गिनी में अक्सर भूंकप के झटके महसूस किए जाते हैं। इसके साथ ही यह देश लगातार ज्वालामुखी विस्फोट की चपेट में आता है।

अशांत है पापुआ

यहां के एक पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को एक हिंसक झड़प हुई, जिसमें करीब 24 लोगों की मौत हो गई। मारे गए लोगों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने जल्द न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि यह ऐसा क्षेत्र है जहां कानून-व्यवस्था प्रभावी नहीं है। ऐसे में यहां सदियों से आदिवासियों के कबीलों के बीच लड़ाई जारी हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
12 Jul 2019 12:15 pm
Published on:
12 Jul 2019 09:17 am