यह भूकंप सुलावेसी और मलकुकु द्वीपों के बीच,मनाडो से 185 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मोलुसा सागर में 24 किलोमीटर की गहराई में रविवार को आया। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने पास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की, जहां निवासियों को तट से दूर रहने की सलाह दी गई। बाद में एजेंसी द्वारा चेतावनी को हटा दिया गया और नुकसान या हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी।