
वुहान। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को भी बैठक होगी। आज पीएम मोदी और शी जिनपिंग बुहान के ईस्ट लेक गेस्टहाउस कॉम्पलेक्स में मुलाकात करेंगे। दोनों नेता झील के किनारे टहलते हुए कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे और फिर साथ-साथ बोटिंग करेंगे। इसके अलावा दोपहर बाद प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से आयोजित भोज में शामिल होंगे।
इससे पहले शुक्रवार को हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने चीन के राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता भी दिया जिसे चीनी राष्ट्रपति द्वारा तुरंत स्वीकार कर लिया गया। बाद में दोनों देशों द्वारा जारी बयान में कहा गया कि दोनों देशों के बीच इस तरह की अनौपचारिक बातचीत होती रहनी चाहिए। बता दें कि आज की यह मुलाकात पहली से तय नहीं थी। यह पीएम मोदी और शी जिनपिंग की अनौपचारिक मुलाकात है। राजनीतिक हलकों में ऐसी व्यक्तिगत अनौपचारिक मुलाकातों का बहुत प्रभाव होता है। लेकिन यह आने वाले दिनों में साफ हो पाएगा कि मोदी और जिनपिंग की इस मुलाकात का कितना असर हुआ है।
विजय माल्या केस में बड़ी सफलता, ब्रिटेन की अदालत ने माने सीबीआई के सबूत
आज क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम
पीएम मोदी ने पहले दिन की बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘‘वुहान में राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलकर खुश हूं। हमारी वार्ता व्यापक और सार्थक रही। हमने भारत - चीन संबंधों को और मजबूत करने और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।’ चीन दौरे के पहले दिन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने के लिए‘व्यापक एवं सार्थक’ वार्ता की। आज पीएम मोदी, शी जिनपिंग के साथ ईस्ट लेक के किनारे बात करने के साथ बोट राइडिंग भी करेंगे। उसके बाद वह राष्ट्रपति के भोज में हिस्सा लेंगे।
दोनों देशों के बीच तनाव काम करेगी यह यात्रा
पिछले साल 73 दिनों तक चले डोकलाम गतिरोध के बाद वुहान में भारत और चीन के अपने संबंधों को सुधारने और विश्वास बहाली की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। बता दें कि बीते चार सालों में प्रधानमंत्री मोदी की यह चौथी चीन यात्रा है। इससे साफ़ जाहिर होता है कि प्रधानमंत्री मोदी चीन के साथ भारत के संबंधों को लेकर कितने गंभीर हैं।