एशिया

सिंगापुरः पीएम मोदी ने की अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मेटिस से की मुलाकात, आज दौरे का अंतिम दिन

सिंगापुर दौर के अंतिम दिन पीेएम मोदी ने अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की। इस पहले वे सिंगापुर के पूर्व पीएम गोह चोक तोंग से मिले...
2 min read
modi
सिंगापुरः पीएम मोदी ने की अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मेटिस से की मुलाकात, आज दौरे का अंतिम दिन

सिंगापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगापुर दौरे का आज तीसरा और आखिरी दिन है। सिंगापुर में आज पीएम मोदी ने अमरीकी रक्षा सचिव जेम्स मैटिस से मुलाकात की। इसके बाद वह चूलिया मस्जिद, श्रीमरम्मन मंदिर और इंडियन हेरिटेज सेंटर भी जाएंगे। मेटिस से मुलाकात के पहले पीएम मोदी सिंगापुर के पूर्व प्रधानमंत्री गोह चोक तोंग से मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्लिफोर्ड पियर में महात्मा गांधी की राख की विसर्जन स्थल को चिह्नित करने के लिए पट्टिका का अनावरण किया। सिंगापुर के पूर्व प्रधान मंत्री गोह चोक टोंग भी मौजूद रहे।


इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच लूंग द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ ही नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बता दें कि तीन देशों के पांच दिवसीय दौरे पर निकले प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया और मलेशिया के बाद गुरुवार को सिंगापुर पहुंचे थे।

8 समझौतों पर दोनों देशों के बीच हुआ करार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच लूंग द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्षों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ ही नौसेनाओं के बीच लॉजिस्टिक सहयोग सहित आठ समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने हिंद- प्रशांत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, मुक्त तथा दोस्ताना नौवहन परिवेश की वकालत की। दोनों देशों के बीच लोक सेवा अधिकारियों के प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा, मादक पदार्थ नियंत्रण और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच एक दूसरे के साजो-सामान और सुविधाओं में सहयोग सहित कई क्षेत्रों में सहमति ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया।

भारत और सिंगापुर के बीच 2004 में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता होने के बाद से दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार दोगुने से भी अधिक हो गया है। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब सिंगापुर डॉलर (8.97 अरब डालर) से बढ़कर 25 अरब सिंगापुर डॉलर (18.69 अरब डालर) हो गया है। वित्त वर्ष 2016 मे सिंगापुर भारत में दूसरा सबसे बड़ा निवेशक रहा है।

Published on:
02 Jun 2018 09:50 am