एशिया

कोरोना वायरस को लेकर श्रीलंका अलर्ट, चीनी नागरिकों के लिए ‘वीजा ऑन अराइवल’ पर लगाई रोक

Coronavirus की चपेट में आने से चीन में अब तक 106 नागरिकों की मौत हो चुकी है श्रीलंका में पहला मामला सामने आने के बाद श्रीलंका सरकार ने ये कदम उठाया

2 min read
Jan 28, 2020
Chisese travellers must be required visa
Srilanka ban on granting visa on arrival to Chinese citizens (Symbolic Photo)

कोलंबो। रहस्यमय कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। यह वायरस तेजी के साथ लगातार फैलता जा रहा है।

भारत, अमरीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया आदि कई देशों में इससे संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई है। अब तक इस वायरस की चपेट में आने से चीन में 106 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

लिहाजा इस खतरनाक वायरस को लेकर पड़ोसी देश श्रीलंका ( Srilanka ) अलर्ट हो गया है। श्रीलंका ने चीनी नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा दी है।

श्रीलंका सरकार ने चीनी नागरिकों के वीजा ऑन अराइवल ( Visa On Arrival ) पर रोक लगा दी है। सरकार ने साफ कर दिया है कि वीजा लेने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

श्रीलंका में कोरोना वायरस का पहला मामला आया सामने

आपको बता दें कि श्रीलंका में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति की पहचान होने के बाद यह कदम उठाया गया है। श्रीलंका में यह पहला मामला सामने आया है। श्रीलंकाई स्वास्थ्य मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी सुधत सुरावीरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीलंका में एक चालीस वर्षीय चीनी महिला में इस वायरस के पॉजिटिव संकेत मिले हैं।

श्रीलंकाई अधिकारी के मुताबिक, चीनी महिला 19 जनवरी को श्रीलंका पहुंची थी। जब वह 25 जनवरी को वापस लौट रही थी तब एयरपोर्ट पर महिला की जांच हुई, जिसमें वो पॉजिटिव पाई गईं।

इसके बाद सरकार ने फौरन वीजा ऑन अराइवल पर रोक लगा दी और कहा कि चीनी नागरिकों को वीजा लेने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

मालूम हो कि चीन में सैंकडो़ं की संख्या में श्रीलंकाई छात्र पढ़ते हैं। अब उन्हें वापस लाने की कवायद की जा रही है। बीते तीन दिनों में 204 श्रीलंकाई छात्रों को वापस बुलाया गया है। वहीं पर भारत भी लगातार अपने छात्रों को वापस बुलाने की कोशिश में है।

भारत में भी कोरोना वायरस के कई मामले आ चुके हैं। जिसके बाद सतर्कता बरती जा रही है। भारत में अभी तक मुंबई, बैंगलोर, हैदराबाद में कई संदिग्ध संक्रमितों की पहचान हुई है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी मंगलवार को तीन संदिग्धों को RML अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
29 Jan 2020 09:08 am
Published on:
28 Jan 2020 01:56 pm