प्रशासन ने तेजी से फैल रहे खतरनाक कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए यह फैसला लिया है। दरअसल,कोरोनावायरस का पहला मामला वुहान से सामने आया था और यहीं से यह संक्रमण फैलना शुरू हुआ है। फैसले के मुताबिक, गुरुवार स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से यह यात्रा प्रतिबंध शुरू हो जाएगा। इसके तहत शहरी बसें, सबवे, फेरी और लंबी दूरी तक आने-जानेवाली गाड़ियां संचालित नहीं की जाएंगी।