वहीं, चीन में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 6 तक पहुंच गई है। इस रहस्यमयी वायरस को शोधकर्ताओं ने 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV) नाम दिया है। वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने पीड़ित के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वायरस से संक्रमित हुए शख्स की उम्र 30 साल के करीब है। बीते सप्ताहांत पर जब वह अपने घर से वापस लौटा तब से ही बीमार पड़ गया था। हालांकि, इस बात का खुलासा इस सोमवार को हुआ कि वह रहस्यमई कोरोनावायरस से संक्रमित है। उसे वाशिंगटन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, वह स्वस्थ है।