एशिया

बीजेपी नेता को मारने के लिए पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आया सुसाइड बॉम्बर गिरफ्तार

पाकिस्तान में ट्रेनिंग लेकर लौटा आतंकी बीजेपी के इस बड़े नेता को बनाने वाला था निशाना।
2 min read
• •
Updated: 14 May 2018, 7:26 PM IST
pakistan

नई दिल्ली। मुंबई एटीएस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। एटीएस ने आतंकी बनने की ट्रेनिंग लेकर लौटे एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसे पाकिस्तान में सुसाइड बॉम्बर की ट्रेनिंग दी गई थी। जानकारी के अनुसार भारत में इसे सत्तारूढ़ पार्टी के एक बड़े नेता को निशाना बनाने के लिए भेजा गया था।

बता दें कि पाकिस्तान से लौटे इस 32 साल के युवक का नाम मिर्जा फैजल खान है। इसे पाक में किसी अज्ञात जगह पर ट्रेनिंग दी गई थी। यह कई दिनों से पाकिस्तान में रह कर आतंकी बनने की ट्रेनिंग ले रहा था।

बीजेपी नेता को मारने आया था आतंकी

वहीं, जब इन्वेस्टिगेशन टीम ने पकड़े गए युवक से पूछताछ कि तब उसने कई बड़े खुलासे किए। उससे पूछताछ में पता चला कि उसे सत्ता में काबिज एक शीर्ष राजनेता को मारने के लिए भारत भेजा गया था। साथ ही उसे कई जगहों पर बम विस्फोट करने का काम भी सौंपा गया था।

21 मई तक गिरफ्त में

जानकारी के मुताबिक आरोपी फैजल खान 21 मई तक महाराष्ट्र ऐंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) की गिरफ्त में रहेगा। बता दें कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में भी पेश किया जा चुका है।

कोलकाता एसटीएफ को पहले मिली थी जानकारी

इस संबंध में एटीएस चीफ, एडीजी अतुल कुलकर्णी ने बताया, 'कोलकाता एसटीएफ को खान के इस प्लान के बारे में सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद उसकी लोकेशन मुंबई के पश्चिमी इलाके के पास पाई गई, जिसके बाद महाराष्ट्र एटीएस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एसटीएफ ने पूछताछ के लिए आरोपी को एटीएस को सौंपा है। आरोपी से जुहू यूनिट की पूछताछ जारी है। अभी उसने यहां आने के अपने पूरे मक्सद के बारे में नहीं बताया है। उससे अभी कुछ ही जानकारी हासिल हो पाई है।

मूवमेंट पर नजर

एटीएस के सूत्र ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि खान को पाकिस्तान के एक शहर के बाहरी हिस्से में ट्रेनिंग दी गई है। इस बारे में कोलकाता एसटीएफ से जानकारी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी एक टीम लगातार इंटरनेट पर उसकी मूवमेंट और आतंकी संगठनों से हो रही बातचीत पर नजर रखे हुए थी।'

Published on: