28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई-बहन से पहले मांगे 100 रुपए नहीं दिए तो लूटे 20 हजार

पहले मांगे 100 रुपए नहीं दिऐ को कर दिया ऐसा काम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 May 2018, 3:53 PM IST

delhi police

नई दिल्ली। दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के डियर पार्क में कुछ लोगों ने भाई बहन से पहले तो 100 रुपए मांगे, जब उन्होंने पैसा नहीं दिए तो उन बदमाशों ने उनका बैग छीना और वहां से भाग गए। बता दें कि बैग में 20,000 रुपए कैश और दो मोबाइल फोन थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश कर रही है।

रोज के झगड़ों से परेशान कलयुगी बेटे ने बूढ़े मां-बाप को जिंदा जलाया, गिरफ्तार

स्कूटी से बंद हो गया था पेट्रोल

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 18 साल की वाणी टंडन परिवार के साथ डीएलएफ साहिबाबाद में रहती हैं। वह एक जिम में जॉब करती है। शुक्रवार रात वह अपनी स्कूटी से घर से जिम जा रही थी। जब वह दिलशाद गार्डन स्थित डियर पार्क के पास पहुंची ही थी तभी उसकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया और स्कूटी बंद हो गई।

बदमाशों ने पहले मांगे 100 रुपए

इस दौरान उसने अपने भाई मनोज को फोन कर के घर से बुलाया। कुछ देर बाद जब उसका भाई वहां पहुंचा तभी डियर पार्क के अंदर से दो युवक उनके पास आएं। बता दें कि दोनों युवकों ने ट्रैक सूट पहना हुआ था। उनमें से एक युवक ने उनसे 100 रुपए मांगे। इस पर दोनों भाई -बहन ने पैसे देने से माना कर दिया।

हरियाणा: महंगे शौक ने बनाया चोर, पकड़े जाने पर निकले पुलिसकर्मी के बेटे

बैग छीनकर भागे

इतना कहते ही उन दो बदमाशों में से एक बदमाश ने वाणी के भाई मनोज की गर्दन पकड़ ली। भाई को बदमाशों द्वार पकड़ा देख बहन मदद के लिए चिल्लाने लगी। वाणी के चिल्लाने पर दूसरे बदमाशा ने उसकी भी गर्दन अपने हाथ से जकड़ ली और उसके पास जो बैग था, जिससे 20,0000 नगद और दो मोबाइल रखे थे उसे छीनकर फरार हो गए।

सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है। बता दें कि इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है। लेकिन सिर्फ जांच की बात कह कर मामला टाल दिया जाता है। इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता, जिसका खामियाजा आम जनता को झेलना पड़ता है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग