28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा: महंगे शौक ने बनाया चोर, पकड़े जाने पर निकले पुलिसकर्मी के बेटे

चोरी कर शहर में मचाया आंतक जब पकड़े गए तो निकले इस बड़ी हस्ती के बेटे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 14 May 2018, 3:38 PM IST

chife

नई दिल्ली। हरियाणा के करनाल में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने स्नैचिंग और चोरी की वारदातों से पूरे शहर में आतंक मचाया हुआ था। आपको जान कर हैरानी होगी कि ये दो चोर पुलिसकर्मी के ही बेटे हैं। यही नहीं ये दोनों आरोपी स्कूल स्तर पर बॉक्सिंग में नेशनल चैम्पियन भी रह चुके हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

चोर निकले पुलिसवाले के बेटे

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक दोनों आरोपियों के पिता हरियाणा पुलिस में तैनात हैं। पुलिन ने जब उनसे पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि दोनों ने चेन स्नैचिंग, मोबाइल चोरी और बाइक चोरी की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। पूछताछ में युवकों ने कबूला कि महंगे शौक पूरे करने के चक्कर में उन्होंने यह रास्ता अपनाया।

बदला लेने के लिए भाई ने अपनी बहन के जरिए प्रेमजाल में फंसाया, फिर की हत्या

महंगे शौक ने बनाया चोर

आपको बता दें कि यह आरोपी युवक पुलिसवाले के बेटे हैं। छोटी उम्र में उन्हें महंगे शौक और बुरी लत ने इतना पागल कर दिया कि उन्होंने चोरी जैसी घटना को अंजाम देने में भी वक्त नहीं लगाया। पुलिस के अनुसार ये दोनों करनाल के ही रहने वाले हैं।

रोज के झगड़ों से तंग आई पत्नी, तीन दोस्तों से करवाए पति के 3 टुकड़े

बॉक्सिंग प्रैक्टिस करते थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, दोनों रोज घर से बॉक्सिंग प्रैक्टिस के लिए कर्ण स्टेडियम जाने के लिेए निकलते थे, लेकिन वे लोग वहां ना जाकर चोरी किया करते थे। बाइक पर दोनों निकल जाते और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। दोनों युवकों को अपने पिता की वर्दी का भी खयाल नहीं था।

चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में

बता दें कि दोनों के बारे में करनाल की सीआईए की एक टीम को सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि दो युवक चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में हैं। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, करनाल के एसपी सुरिंदर सिंह ने बताया, 'दोनों के पास से एक बाइक और मोबाइल मिले हैं। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उनसे और वारदातों के बारे में जानकारी मिल सके।'

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग