scriptरोज के झगड़ों से तंग आई पत्नी, तीन दोस्तों से करवाए पति के 3 टुकड़े | Wife irritate daily fight killed husband in 3 pieces her friends help | Patrika News
क्राइम

रोज के झगड़ों से तंग आई पत्नी, तीन दोस्तों से करवाए पति के 3 टुकड़े

पत्नी ने इस वजह से अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति के किए तीन टुकड़े।

May 10, 2018 / 11:21 am

Shivani Singh

murder

नई दिल्ली। गोवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोवा में एक महिला ने अपना की सुहाग उजाड़ते हुए अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। महिला ने पहले अपने पति को मौत के घाट उतारा फिर शव के तीन टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव को उसने दफना दिया। बता दें कि पुलिस ने इस घटना में महिला के तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में गुप्त जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान कल्पना बसु, सुरेश के, पंकज पवार और अब्दुल शेख के रूप में हुई है।

रिश्तेदार के दोस्त ने किया था रेप, कोर्ट ने दी 6 माह के गर्भपात की इजाजत

सड़ चुका था शव

पुलिस निरीक्षक रविंद्र देसाई ने जानकारी देते हुए बताया कि शव पूरी तरह से सड़ चुका था। शव को पणजी से लगभग 100 किमी दूर दूधसागर झरने के पास से बरामद किया गया। रविंद्र देसाई ने बताया कि कल्पना ने झगड़े के बाद अपने पति की हत्या कर दी।

मजदूरी करता था पति

बता दें कि महिला का पति एक मजदूर था। आए दिन उन दोनों के झगड़े हुआ करते थे। रोज-रोज हो रहे झगड़ो से तंग आकर महिला ने इस घटना को अंजाम दिया, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हत्या की असली वजह झगड़ा थी या फिर कुछ और।

 

murder

हत्या में तीन साथी शामिल

जानकारी के अनुसार महिला के साथ इस निर्मम हत्या में उसके तीन साथी भी शामिल थे। तीनों की मदद से ही महिला ने अपने पति के शव के तीन टुकड़े किए और उसे दूधसागर झरने के पास जंगल में दफना दिया। यह हत्या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में की गई थी।

लड़का बनना चाहती थी लड़की घरवालों ने नहीं दी इजाजत, छत से कूदकर कर दे दी जान

कलंक बनी पत्नी

कहते हैं पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है। पति-पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। एक-दूसरे के सुख-दूख के साथी होते हैं, लेकिन इस घटना ने पति-पत्नी के इस पवित्र रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। बहुत कम ही ऐसी ख़बर देखने या सुनने को मिलती है जिसमे महिला ने पति की हत्या की हो।

Home / Crime / रोज के झगड़ों से तंग आई पत्नी, तीन दोस्तों से करवाए पति के 3 टुकड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो