28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा के इस नेता की हत्या, कुल्हाड़ी से काटकर किये टुकड़े, यूपी में सनसनी

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे लालू मजरे टिकरान गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायबरेली

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 10 May 2018, 11:13 AM IST

raebareli

रायबरेली. लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे लालू मजरे टिकरान गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई । परिजनों ने पड़ोस के पांच लोगों पर रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए शव को पीएम के लिये भेज दिया है। प्रभारी मंत्री व सीओ ने पीड़ितों से मिलकर मामले की जानकारी हासिल करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

जानकारी के अनुसार पूरे लालू मजरे टिकरान गांव निवासी मुकेश प्रजापति 25 वर्षी भारतीय जनता पार्टी के ऐहार सेक्टर का संयोजक बताया जाता है। रात आठ के बीच वह शौच के लिये अपने ट्यूबवेल पर गया था, जहां से वह वापस नही आया। इसी बीच परिजनों को मुकेश पर जानलेवा हमले की जानकारी मिलने पर वह लोग तत्काल सीएचसी पहुंचे और घायल मुकेश को तत्काल सीएचसी पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ले जाते समय ही उसकी मौत हो गई। लालगंज पुलिस ने मृतक के भाई राजेश की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों रामसुमेर, पंकज व रामस्वरुप को हिरासत में ले लिया है। शेष दो आरोपी फरार बताये गये है। घटना का जायजा सीओ विनीत सिंह ने भी लिया है। बताते है कि मुकेश प्रजापति उस समय सुआखेड़ा के ज्ञानेन्द्र से फोन पर बात कर रहा था। मुकेश प्रजापति पर जैसे ही हमला हुआ उसका मोबाइल गिर गया। मुकेश बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर ज्ञानेन्द्र ने मुकेश के परिवारजन शिवदर्शन को फोन पर किसी अनहोनी घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुकेश के परिजनों ने खून से लथपथ मुकेश को उठाकर लालगंज सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के चलते डाक्टरों ने इलाज के बाद घायल मुकेश को जिला अस्पताल रायबरेली भेज दिया जहां इलाज के दौरान मुकेश की मौत हो गयी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल मुकेश सिंह चैहान ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का आश्वासन परिजनों को दिया। वही हमला करने वाले आरोपी भी लालगंज अस्पताल में बीमारी का बहाना बनाकर भर्ती होने पहुंच गये थे। मुकेश के परिजनों की सूचना पर लालगंज पुलिस ने सरकारी अस्पताल से ही रात में ही सुमेर, पंकज, व रामस्वरुप को पकड़ लिया है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकेश व राम सुमेर के परिजनों के बीच कई वर्षो से रंजिश चली आ रही थी जिसको लेकर मुकेश की हत्या हुई है। मृतक मुकेश प्रजापति विश्वनाथ सिंह महाविद्यालय गुलरिया में संविदा पर पढाने का कार्य करता था। जवान पुत्र की मौत से संतदीन के परिवार में कोहराम भी मचा हुआ है।