10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़का बनना चाहती थी लड़की घरवालों ने नहीं दी इजाजत, छत से कूदकर कर दे दी जान

तमिलनाडु में एक लड़की ने इस लिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके घरवालों ने उसे सेक्स चेंज कराने की इजाजत नहीं दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 9 May 2018, 7:00 PM IST

suicide

चेन्नई। तमिलनाडु में एक स्टूडेंट की आत्महत्या का मामला सामने आया है। एक कॉलेज स्टूडेंट अपना सेक्स चेंज कराना चाहती थी लेकिन उसके परिजनों ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस बात से नाराज हो कर उसने सोमवार को आत्महत्या कर ली।

सेक्स चेंज कराना चाहती थी

बता दें कि 22 वर्षीय छात्रा फातिमा रेहना तिरुवनंतपुरम स्थित एक हॉस्टल में रह कर केरल पब्लिक सर्विस कमिशन की तैयारी करती थी। उसने अपने मां-बाप से अपना सेक्स चेंज कराने की बात कही थी। फातिमा अपना सेक्स चेंज करके पुरुष बनना चाह रही थी, लेकिन उनके घरवालों ने इसकी इजाजत नहीं दी। इस बात से नाराज होकर उसने हॉस्टल की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर से छलांग लगा दी।

दिल्ली: युवक ने शादी के महज एक महीने बाद मेट्रो के सामने कूदकर की खुदकुशी

माता-पिता विदेश में रहते थे

फातिमा पनविला में चलने वाले महिला मुस्लिम असोसिएशन के हॉस्टल में रहती थी। लड़की के माता-पिता अब्दुल रहमान और राफिया विदेश में रहते हैं। वहीं, फातिमा के भाई भी विदेश में रहते हैं और उनकी छोटी बहन तिरुवनंतपुरम से पढ़ाई कर रही हैं।

सेक्स चेंज कराने के लिए थी परेशान

पुलिस ने बताया, 'फातिमा ने घरवालों से नाराज हो कर आत्महत्या की ,क्योंकि उसके घरवालों ने उसे सेक्स चेंज के लिए सर्जरी कराने की अनुमति नहीं दी थी। पुलिन ने बताया कि वह जल्द से जल्द सेक्स चेंज कराना चाहती थी। इसके लिए वह डॉक्टर के पास भी गई थी, लेकिन डॉक्टर ने उसे मना कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि बिना परिजनों की अनुमति यह नहीं हो सकता है। इसके बाद फातिमा ने कई बार अपने मां-बाप को मनाने की कोशिश भी की थी।'

आधे घंटे में दो महिलाओं ने दुकान में के अंदर किया ऐसा काम, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

लड़कों की तरह रहती थी फातिमा

वहीं, हॉस्टल प्रशासन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि फातिफा को लड़कों की तरह रहना अच्छा लगता था। वह लड़कों की तरह कपड़े पहनना पसंद करती थी। काफी दिनों से वह अपना जेंडर चेंज कराने की सोच रही थी।