28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधे घंटे में दो महिलाओं ने दुकान के अंदर किया ऐसा काम, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

एक बुटीक में चोरी का मामला सामने आया है। घटना की सीसीटीवी में दो महिलाएं चोरी करते दिख रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 8 May 2018, 5:26 PM IST

 shop

अहमदाबाद। गुजरात में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में दो महिलाओं ने एक बुटीक से सिर्फ आधे घंटे के अंदर 2.25 लाख रुपए की कुर्तियों पर हाथ साफ कर दिया। घटना अहमदाबाद के लॉ गार्डन स्थित एक बुटीक की है। 32 साल की निधि लॉ गार्डन सर्कल के पास अल्फा बाजार में मुस्कान बुटीक चलाती हैं। यहां दो महिलाएं कपड़ खरीदने के लिए आईं। उनके साथ एक व्यक्ति भी था। उस शख्स ने बुटीक ओनर को अपनी बातों में फंसाए रखा और उन औरतों ने देखते ही देखते 2.25 लाख की 229 कुर्तियां गायब कर दीं। बुटीक ओनर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस जांच में लगी है।

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा
बुटीक ओनर निधि चौधरी ने नवरंगपुरा पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। निधि ने पुलिस को दुकान की सीसीटीवी फुटेज भी दी है। फुटेज में दिख रहा है कि एक 35 साल के व्यक्ति दुकान में पहुंचता है और दुकान की मालकिन निधि से कुर्तियां दिखाने को कहता है। वहीं, जब निधि कुर्तियां दिखाती है तभी एक महिलाएं दुकान में आती है। पहले तो महिला सीसीटीवी कैमरों को देखकर दुकान से चली जाती है, लेकिन कुछ देर बाद वह एक दुसरी महिला के साथ दुकान में फिर से घुसती है। वो दोनों भी ओनर से कुर्तियां दिखाने को कहती है। इसके बाद निधि उन्हें कपड़े दिखाने के लिए शेल्फ से स्टॉक निकालने लगती है। इतनी देर में ही दोनों औरते और पुरुष मिलकर कपड़ों पर हाथ साफ कर देते हैं।

घटना जनवरी महीने की
आपको बता दें कि यह घटना जनवरी माह की है। निधि को इसकी जानकारी तब लगी जब मार्च में स्टॉक लेते हुए उन्होंने नोटिस किया कि कई कपड़े गायब हैं। तब नीधि ने सीसीटीवी फुटेज चेक की, जिसके बाद उन्हें पता चला कि तीनों ने करीब 2.25 लाख की 229 कुर्तियां चोरी हुई हैं।