एशिया

पाकिस्तान पहुंचीं अमरीका की शीर्ष अधिकारी, कई मुद्दों पर होगी खास बात

फैसल के अनुसार- उनकी यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए वाशिंगटन में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनके अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पिओ के बीच हुई बातचीत को आगे बढ़ाना है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2018, 8:21 PM IST
wels america
पाकिस्तान पहुंचीं अमरीका की शीर्ष अधिकारी, कई मुद्दों पर होगी खास बात

अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया समेत द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों के बारे में शीर्ष अधिकारियों से चर्चा के करने के लिए अमरीका के विदेश मंत्रालय की एक शीर्ष अधिकारी पाकिस्तान में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्म्द फैसल ने इस बात की पुष्टि की है कि दक्षिण और मध्य एशिया के लिए उप सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स 6 नवंबर को इस्लामाबाद आईं।

उन्होंने बता कि वेल्स विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करेंगी. राजदूत वेल्स वित्त मंत्री से भी मुलाकात करेंगी। फैसल ने यह भी बताया कि उनकी यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए वाशिंगटन में विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनके अमरीकी समकक्ष माइक पोम्पिओ के बीच हुई बातचीत को आगे बढ़ाना है।

बता दें, कुरैशी और पोम्पिओ में पहली बार मुलाकात इस्लामाबाद में हुई थी। इस दौरान हुई बातचीत उत्साहजनक थी और इसके बाद उन्होंने वाशिंगटन में मुलाकात की, जब पकिस्तान के विदेश मंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए गए थे। एक मीडिया रिपोर्ट में राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राजदूत वेल्स दोनों देशों के बीच संबंधों को दिशाबद्ध करने की कोशिशों पर ध्यान केंद्रित करेंगी जबकि बाकी का ध्यान अफगान शांति वार्ता पर रहेगा।

जानकारों के अनुसार- पाकिस्तान और अमरीका के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। ऐसे आरोप हैं कि पाकिस्तान आतंक पर लगाम लगाने तथा तालिबान को वार्ता के लिए तैयार करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर रहा है। वेल्स की यह यात्रा तब हुई है जब एक दिन बाद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद की दो सप्ताह की यात्रा शुरू हो रही है। इसका मतलब यह निकाला जा रहा है कि इससे आर्थिक संकट से जूझ रही देश की अर्थव्यवस्था को राहत पैकेज देने की संभावना पर चर्चा की जा सके।

Published on: