5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO दुधिया रोशनी से चमका सिरोही का बाजार, दिनभर रही लोगों की भीड़

- घर से बाजार तक त्योहार का उल्लास, दीपावली की चमक भी बाजार में परवान पर
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. घर से लेकर बाजार तक त्योहार का उल्लास छाया हुआ है। दिवाली की चमक भी बाजार में परवान पर है। बाजार, सरकारी और निजी भवन रोशनी से जगमग हैं। चौराहों पर भी विद्युत सजावट की गई है। दीपावली पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। घरों व प्रतिष्ठानों में महालक्ष्मी पूजन कर धन-धान्य की कामना की जाएगी। रूप चौदस का पर्व मंगलवार को मनाया गया। ब्यूटी पार्लरों में भीड़ रही। महिलाओं को बारी का इंतजार करना पड़ा। मणिहारी की दुकानों पर भीड़ रही। इस दिन नवविवाहित युवक-युवतियों के गौणे की रस्म भी हुई। गुरुवार को रामा-शाम होगी।
मंगलवार को दिनभर सजावटी फूल, विद्युत झालरों, सोने-चांदी के सिक्कों-जेवरों, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मिठाई, फल, पूजन सामग्री आदि की खरीद के लिए बाजार में लोग उमड़े। भगवानों के स्टीकर भी बिके। न्यायालय की सख्ती के कारण दशहरा मैदान के लगे पटाखा बाजार में भीड़ कुछ कम रही। बाजार में वाहनों की आवाजाही की विशेष व्यवस्था के कारण जाम की स्थिति नहीं बनी।
पोसालिया. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को रूप चौदस पर हाट बाजारों में रौनक रही। गृहणियों ने कुबेर की पूजा कर परिवार जनों के लिए रूप-सौन्दर्य और सुख- समृद्धि की मन्नत मांगी। बर्तनों, मिष्ठान व आतिशबाजी की दुकानों पर दिन भर भीड़ रही। लोगों ने दान पुण्य कर धर्म लाभ अर्जित किया।
रोहिड़ा. क्षेत्र में दीपावली के तहत बाजार में लोगों ने रूप चौदस की खरीदारी की। आदिवासी क्षेत्र से आए लोगों ने पशु शृंगार का समान खरीदा।
सरूपगंज. बाजार में मंगलवार को दिनभर बर्तन, मणिहारी, किराने की दुकानों पर खरीदारी हुई। रूप चौदस के तहत ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की भीड़ रही।