पर्यावरण बचाने के लिए चीन में एक दुल्हन ने किया कुछ ऐसा कि हर तरफ हो रही उसकी तारीफ।
नई दिल्ली। शादी हर किसी के जीवन का अहम पल होता है। जाहिर अहम पल है तो इसकी अहमियत को यादगार बनाने के लिए लोग कुछ न कुछ करते ही हैं। कुछ ऐसा ही चीन की एक दुल्हन ने भी किया है। दरअसल अपने लिए तो लोग शादी में बहुत कुछ करते हैं, लेकिन इस दुल्हन ने अपनी शादी में पर्यावरण की चिंता की और प्रदूषण से बचने के लिए एक ग्रीन ड्राइव का सहारा लिया। ये दुल्हन अपनी शादी में एक बस में पहुंची खास बात यह थी कि ये बस वो दुल्हन खुद चला रही थी। चौंक गए न आप। जी हां इस दुल्हन ने तय किया कि वो अपनी शादी के स्थल पर बस से ही जाएगी, यही नहीं इस दुल्हन ने रास्ते से ही अपने दूल्हे को भी बस में बैठा लिया।
चायनीज पब्लिकेशन ने किया ट्वीट
दरअसल यह ब्राइड ग्रीन ड्राइव का समर्थन करती है, और इसके लिए प्रचार भी करती है। यही वजह थी कि इस महिला ने अपनी शादी में ग्रीन ड्राइव यानी बस को चुना। इस वीडियो को एक चायनीज पब्लिकेशन ने ट्वीट किया है। जब उनकी नजर सड़क पर गुब्बारों से सजी बस पर पड़ी तो उन्होंने इस फॉलो किया..तब पता चला कि इसका चालक एक महिला और वो भी एख दुल्हन।
अब हर तरफ हो रही तारीफ
दुल्हन की इस पहल ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। पर्यावरण के लिए की गई ये पहल अपने आप में अनूठी है। इस ब्राइड की अब हर तरफ तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर आने के बाद ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस जोड़े को शादी की शुभकामनाओं के साथ प्रोत्साहित करने वाले काम के लिए धन्यवाद दिया है।