12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
पीएम मोदी का महातिर ने किया भव्‍य स्‍वागत, निवेश और ट्रेड पर दिया जोर
Play video

पीएम मोदी का महातिर ने किया भव्‍य स्‍वागत, निवेश और ट्रेड पर दिया जोर

गुरुवार को पीएम मोदी कुआलालंपुर पहुंचे और वहां के नवनिर्वाचित पीएम महातिर मोहम्‍मद से मिले।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

May 31, 2018

नई दिल्‍ली। पीएम मोदी गुरुवार की सुबह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे। यहां के नवनिर्वाचित पीएम महातिर मोहम्मद के साथ अहम बैठक की। दोनों समकक्ष नेता एक दूसरे से बहुत गर्मजोशी से मिले। संभावना जताई जा रही है कि इस मुलाकात के दौरान दोनों देशों के नेता व्यापार एवं निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रिश्ते गहरे करने के उपायों पर विचार किया। साथ ही सांस्‍कृतिक और व्‍यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। आपको बता दें कि मोदी मलेशिया के बाद सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। दक्षिण-पूर्व एशिया के तीन मुल्‍कों की यात्रा पर निकले मोदी इं‍डोनेशिया की सफल यात्रा के बाद गुरुवार की सुबह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पहुंचे। कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर मोदी का भव्‍य स्‍वागत किया गया। यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया में मोदी और राष्ट्रपति विडोडो के बीच द्वपक्षीय वार्ता हुई और 15 समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।