धर्म/ज्योतिष

Panchang: आज का पंचांग 14 मार्च 2026: जानें राहुकाल, शुभ चौघड़िया, तिथि और आज के खास योग

Aaj Ka Panchang 14 March 2026 : आज का पंचांग 14 मार्च 2026 (शनिवार): जानें आज की तिथि, नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, दिशा शूल, शुभ चौघड़िया और सर्वार्थसिद्धि योग। साथ ही जानें आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि, नामाक्षर और ग्रह परिवर्तन की जानकारी।

2 min read
Mar 13, 2026
Aaj Ka Panchang 14 March
Aaj Ka Panchang 14 March : आज का राहुकाल 14 मार्च 2026 (फोटो सोर्स: Gemini AI)

Aaj Ka Panchang 14 March 2026 : आज का पंचांग 14 मार्च 2026 (शनिवार) : हिंदू पंचांग के अनुसार 14 मार्च 2026 का दिन कई दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के बाद श्रवण नक्षत्र का संयोग बनेगा। दिन में सर्वार्थसिद्धि योग का विशेष प्रभाव रहेगा, जिसे शुभ कार्यों के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। आज शुभ, चर, लाभ और अमृत चौघड़िया के दौरान नए कार्य शुरू करना शुभ माना गया है। हालांकि राहुकाल और दिशा शूल को ध्यान में रखते हुए यात्रा और महत्वपूर्ण कार्यों की योजना बनानी चाहिए। आइए जानते हैं 14 मार्च 2026 का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, ग्रह परिवर्तन और आज जन्म लेने वाले बच्चों से जुड़ी विशेष जानकारी।

आज का पंचांग शनिवार 14 मार्च, 2026 | Aaj Ka Panchang 14 March 2026

विक्रम संवत् 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 24 रमजान
अयन – उत्तरायण
ऋतु – बसंत ऋतु
मास – चैत्र
पक्ष – कृष्ण

आज का चौघड़िया

इन चौघड़ियों (शुभ, चर, लाभ, अमृत) में विवाह संबंधित कार्य, पूजा, खरीदारी, यात्रा या नए काम की शुरुआत करना शुभ माना जाता है।

चौघड़िया प्रकारसमयअवधिउपयोग
शुभ8:10 AM – 9:39 AM1 घंटा 29 मिनटनए और शुभ कार्य शुरू करने के लिए अच्छा
चर12:36 PM – 2:05 PM1 घंटा 29 मिनटयात्रा, गतिशील कार्य, नए प्रयास
लाभ2:05 PM – 3:34 PM1 घंटा 29 मिनटआर्थिक और व्यापारिक कार्य
अमृत3:34 PM – 5:02 PM1 घंटा 28 मिनटसबसे श्रेष्ठ, सभी शुभ कार्य

दिशा शूल - आज पूर्व दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 9.00 से 10.30 तक

तिथि – दशमी तिथि दिन 8.11 तक रहेगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अंतरात्रि 4.49 तक होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।
योग – वरियान योग दिन 10.42 तक रहेगा तदुपरान्त परिघ योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 8.11 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।

विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग अंतरात्रि 4.49 से सूर्योदय तक,

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 8-11 तक. चैत्र संक्रांति, संक्रांति पुण्यकाल अगले दिन, दशमी तिथि वद्धि, उत्तराषाढा नक्षत्र में व्यापार प्रारम्भ व राजकीय सेवा पदभार ग्रहण मुहूर्त

चन्द्रमा – आज दिन 9.33 तक धनु राशि में प्रवेश होगा तदुपरान्त मकर राशि में प्रवेश होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – सूर्य का मीन राशि में प्रवेश रात्रि 1-03 पर, बुध उदय पूर्व में दिन 12-26 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज दिन 9.33 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी तदुपरान्त मकर राशि होगी ।
आज अंतरात्रि 4.49 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होगा तदुपरान्त श्रवण नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर भे, भो, ज, जि, खी पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं।

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं. ये राशि शांत स्वभाव की धैर्यवान व सहनशील होती हैं परंतु ये लोभी भी होते हैं। इनका व्यवहार गहन विचार करने वाला व क्षमाशील होता हैं। ये लोग अच्छे व्यापारी होते हैं।

Published on:
13 Mar 2026 12:13 pm