धर्म/ज्योतिष

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 16 January 2026: प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का दुर्लभ संयोग, जानिए आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang : आज का पंचांग 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) – जानें माघ मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण, प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि, चंद्र राशि और आज जन्मे बच्चों की राशि व नामाक्षर।
2 min read
Jan 15, 2026
Aaj Ka Panchang 16 January 2026
Kal Ka Panchang 16 January 2026 : 16 जनवरी 2026 पंचांग: राहुकाल, दिशा शूल और आज के खास उपाय जानना है ज़रूरी (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Panchang 16 January 2026 : आज का पंचांग शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 विक्रम संवत 2082 के माघ मास, कृष्ण पक्ष की महत्वपूर्ण त्रयोदशी तिथि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करता है। आज प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि, मेरु त्रयोदशी (जैन) तथा श्री आदिनाथ निर्वाण दिवस जैसे विशेष धार्मिक पर्व हैं। आज का दिन मूल नक्षत्र, ध्रुव योग, धनु राशि में चंद्रमा, शुभ-अशुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, व्रत-उपाय, तथा आज जन्मे बच्चों की राशि, नक्षत्र और नामाक्षर जानने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पंचांग दैनिक पूजा-पाठ, यात्रा, शुभ कार्य आरंभ और ज्योतिषीय मार्गदर्शन के लिए उपयोगी है।

आज का पंचांग शुक्रवार, 16 जनवरी, 2026

विवरणमान (Value)
विक्रम संवत्2082
संवत्सर नामसिद्धार्थ
शक संवत्1947
हिजरी सन्1447
मुस्लिम मास26 रज्जब
अयनउत्तरायण
ऋतुशिशिर ऋतु
मासमाघ
पक्षकृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िये – आज चर का चौघड़िया सूर्योदय से 8.40 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 8.40 से 11.18 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 12.36 से 1.55 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 4.33 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

तिथि – त्रयोदशी तिथि रात्रि 10.22 तक होगी तदुपरान्त चतुर्दशी तिथि होगी ।

दिशा शूल - आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
उपाय - यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी, खीर या दूध व चावल से बने खाने का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 10.30 से 12.00 तक रहेगा
उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो दूध या दूध से बनी चीजों का सेवन करके ही कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

नक्षत्र – मूल नक्षत्र सम्पूर्ण दिन रात्रि होगा ।
योग – ध्रुव योग रात्रि 9.06 तक रहेगा तदुपरान्त व्याघात योग रहेगा ।
करण – गर करण दिन 9.19 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।

विशिष्ट योग -

व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 10-22 से, प्रदोष व्रत, मास शिवरात्रि, मेरु त्रयोदशी (जैन), श्री आदिनाथ निर्वाण दिवस, गंडमूल संपर्ण दिनरात्रि,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि धनु राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन –

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि धनु होगी ।
आज सम्पूर्ण दिन रात्रि जन्म लेने वाले बच्चों का मूल नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का ताम्र पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर ये, यो, भ, भी पर रखे जा सकते हैं।

धनु राशि के स्वामी बृहस्पति होने से व्यक्ति ज्ञानी व समझदार होता हैं परंतु गुस्सा जल्दी करते हैं। हैं। इनमें विवेक, शक्ति और पराक्रम होता हैं। सौम्य शांत, सरल स्वभाव, धार्मिक प्रकृति, उदार हृदय, परोपकारी, संवेदनशील, करुणा, दया आदि भावनाओं से युक्त होते हैं। इनमें दुसरो के मनोभावों को जान लेने की विशेष क्षमता होती हैं। ऐसे लोग अध्यापक, धर्म-प्रचारक, राजनीतिक, वैध-ड़ाक्टर, वकील और पुस्तक का व्यवसाय करने वाले होते हैं। ये दूर की सोच सोचते हैं और भलाई करने में हमेशा तैयार रहते हैं। इस राशि से प्रभावित व्यक्ति में बौद्धिक एवं मानसिक शक्ति प्रबल होती हैं।

Updated on:
16 Jan 2026 07:40 am
Published on:
15 Jan 2026 04:24 pm