धर्म/ज्योतिष

आज का पंचांग 20 मई 2026: बुधवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, चतुर्थी-पंचमी तिथि

Aaj Ka Panchang Hindi: 20 मई 2026 बुधवार का आज का पंचांग पढ़ें। जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, चौघड़िया, दिशा शूल, चतुर्थी-पंचमी तिथि, नक्षत्र, योग, चंद्र राशि और आज जन्मे बच्चों के नामाक्षर व स्वभाव।

2 min read
May 19, 2026
Today Panchang 20 May 2026 : आज का पंचांग 20 मई 2026: जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का भाग्य (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Today Panchang 20 May 2026 Wednesday: आज बुधवार, 20 मई 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आज चतुर्थी से पंचमी तिथि का परिवर्तन, आर्द्रा से पुनर्वसु और फिर पुष्य नक्षत्र का संयोग, साथ ही रवियोग और कुमारयोग जैसे शुभ योग बन रहे हैं। शुभ चौघड़िया और राहुकाल के समय को ध्यान में रखते हुए दिनभर के कार्यों की योजना बनाई जा सकती है। जानिए आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि, दिशा शूल और आज जन्म लेने वाले बच्चों के स्वभाव व नामाक्षर।

ये भी पढ़ें

Bhagavad Gita Karma Theory: क्या हर कर्म का फल मिलता है? जानिए सनातन धर्म का बड़ा सिद्धांत

आज का पंचांग बुधवार 20 मई, 2026 (Today Panchang 20 May 2026 Wednesday)

विक्रम संवत् - 2083
संवत्सर नाम – रौद्र
शक संवत् – 1948
हिजरी सन् – 1447 
मु. मास – 2 जिलहिज
अयन – उत्तरायण
ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
मास – प्रथम ज्येष्ठ (अधिक - पुरुषोत्तम)
पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया

आज लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः सूर्योदय से 9.02 तक रहेंगे। शुभ का चौघड़िया 10.43 से 12.23 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 3.44 से 5.25 तक रहेगा तथा लाभ का चौघड़िया 5.25 से सूर्यास्त तक रहेगा। इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 12.00 से 1.30 तक
तिथि – चतुर्थी तिथि दिन 11.07 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – आर्द्रा नक्षत्र प्रातः 6.12 तक रहेगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र अंतरात्रि 4.12 तक होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।
योग – शूल योग दिन 2.10 तक रहेगा तदुपरान्त गंड योग रहेगा ।
करण – विष्टि करण दिन 11.07 तक रहेगा तदुपरान्त बव करण रहेगा।
विशिष्ट योग – रवियोग प्रातः 6-12 तक व पुनः प्रारंभ अंतरात्रि 4-12 से कुमारयोग दिन 11-07 से अंतरात्रि 4-12 तक
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा दिन 11-07 तक,
चन्द्रमा – आज रात्रि 10.39 तक मिथुन राशि में होगा तदुपरान्त कर्क राशि में प्रवेश होगा ।

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज रात्रि 10.39 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी तदुपरान्त कर्क राशि होगी ।
  • आज प्रातः 6.12 तक जन्म लेने वाले बच्चों का आर्द्रा नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुनर्वसु नक्षत्र अंतरात्रि 4.12 तक होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर छ, के, को, ह, ही, हु पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं

मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं

यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं. ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं.

ये भी पढ़ें

Rudraksha Benefits: 7, 10 और 12 मुखी रुद्राक्ष किसके लिए शुभ माने जाते हैं, एस्ट्रोलॉजर से जानिए
Published on:
19 May 2026 10:24 pm
Also Read
View All