धर्म/ज्योतिष

Panchang : आज का पंचांग 23 अप्रैल 2026: शुभ चौघड़िया, राहु काल, तिथि और नक्षत्र जानें

Aaj Ka Panchang 23 April 2026 : आज का पंचांग 23 अप्रैल 2026 पढ़ें। जानें शुभ चौघड़िया, राहु काल, तिथि, नक्षत्र, योग, दिशा शूल, गंगा सप्तमी और गुरुपुष्य योग के बारे में। शुभ कार्य के लिए सही समय देखें।

2 min read
Apr 22, 2026
Aaj Ka Panchang 23 April 2026 : 23 अप्रैल 2026 पंचांग: तिथि, नक्षत्र, योग, करण और दिशा शूल जानकारी (फोटो सोर्स: AI@Gemini)

Aaj Ka Panchang 23 April 2026 : 23 अप्रैल 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात्रि 8:50 तक रहेगी। इस दिन गंगा सप्तमी, सर्वार्थसिद्धि योग, और गुरुपुष्य योग जैसे विशेष शुभ योग बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ, दान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत उत्तम माने जाते हैं।

पंडित मुकेश भारद्वाज से जनइये आज के पंचांग में शुभ चौघड़िया, राहु काल, नक्षत्र, योग, करण और दिशा शूल की जानकारी दी गई है, जिससे आप अपने दिन की योजना सही समय पर बना सकें और शुभ कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकें।

ये भी पढ़ें

गंगा सप्तमी 2026: 23 अप्रैल को गुरु पुष्य योग में करें गंगा स्नान, जानें पूजा विधि और तिथि

आज का पंचांग गुरुवार 23 अप्रैल, 2026

  • विक्रम संवत् - 2083
  • संवत्सर नाम – रौद्र
  • शक संवत् – 1948
  • हिजरी सन् – 1447
  • मु. मास – 5 जिल्काद
  • अयन – उत्तरायण
  • ऋतु – ग्रीष्म ऋतु
  • मास – वैशाख
  • पक्ष – शुक्ल

आज का चौघड़िया

क्रमचौघड़िया प्रकारसमय अवधिटिप्पणी
1शुभसूर्योदय – 7:36शुभ कार्य के लिए उपयुक्त
2चर10:49 – 12:25सामान्य/चल कार्य के लिए ठीक
3लाभ12:25 – 2:02*लाभकारी कार्यों के लिए अच्छा
4अमृत2:02* – 3:38अत्यंत शुभ, सर्वोत्तम समय
5शुभ5:14 – सूर्यास्तशुभ कार्य के लिए उपयुक्त

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा.
तिथि – सप्तमी तिथि रात्रि 8.50 तक होगी तदुपरान्त अष्ठमी तिथि होगी ।
नक्षत्र – पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 8.57 तक होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।
योग – सुकर्मा योग प्रातः 6.08 तक रहेगा तदुपरान्त धृति योग अंतरात्रि 3.32 तक रहेगा तदुपरान्त शूल योग रहेगा ।
करण – गर करण दिन 9.50 तक रहेगा तदुपरान्त वणिज करण रहेगा।
विशिष्ट योग – सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से संपूर्ण दिनरात्रि, अमृतसिद्धि व गुरुपुष्य योग रात्रि 8-57 से सूर्योदय तक,
व्रत / दिवस विशेष – भद्रा रात्रि 8-50 से प्रारम्भ, गंगा सप्तमी व पूजन, गंगोत्पत्ति, विश्व पुस्तक दिवस, बाबू कुंवर सिह जयंती (बि.),
चन्द्रमा – आज दिन 3.13 तक मिथुन राशि में होगा तदुपरान्त कर्क राशि में प्रवेश होगा ।
ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – मंगल का रेवती नक्षत्र में प्रवेश रात्रि 2-22 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे

  • आज दिन 3.13 तक जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी तदुपरान्त कर्क राशि होगी ।
  • आज रात्रि 8.57 तक जन्म लेने वाले बच्चों का पुनर्वसु नक्षत्र होगा तदुपरान्त पुष्य नक्षत्र होगा ।
  • आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
  • आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर को, ह, ही, हु, हे पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं।

कर्क राशि के स्वामी चन्द्र हैं. यह जल प्रधान राशि है. ये बहुत भावुक होते हैं. सुन्दर व आकर्षक होते है. व्यवहार मिलनसार होता है. कला, संगीत, साहित्य प्रेमी, कल्पनाशील, धार्मिक, दयालु, सहृदय, ईमानदार होते हैं. ऐसे बच्चे सभी के मनोभावों को आसानी से समझने वाले होते हैं।

ये भी पढ़ें

Shani Dev Uday 2026: जल्द बदलने वाली है आप की किस्मत, शनि देव की कृपा से बन रहा है धन योग, जाने आप को क्या मिल रहा है
Published on:
22 Apr 2026 03:17 pm
Also Read
View All