धर्म/ज्योतिष

Panchang: आज का पंचांग 26 फरवरी 2026: शुभ चौघड़िया, राहुकाल, शुभ मुहूर्त से लेकर नामकरण तक

Aaj ka Panchang 26 February 2026: आज का पंचांग 26 फरवरी 2026 पढ़ें। जानें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र, दिशा शूल, व्रत विशेष, ग्रह स्थिति और मिथुन राशि का भविष्यफल।
2 min read
Feb 25, 2026
Aaj ka Panchang 26 February
Aaj ka Panchang 26 February : 26 फरवरी 2026 का पंचांग (फोटो सोर्स: Patrika)

Aaj ka Panchang 26 February 2026:आज का पंचांग 26 फरवरी 2026 आपको दिन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करता है। इसमें शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, ग्रह स्थिति, व्रत विशेष और जन्म लेने वाले बच्चों की राशि से संबंधित विवरण शामिल हैं। यदि आप किसी शुभ कार्य, यात्रा, पूजा-पाठ या नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं, तो यह पंचांग आपके लिए अत्यंत उपयोगी रहेगा।

आज का गुरुवार, 26 फरवरी, 2026 | Aaj ka Panchang 26 February 2026

क्रम संख्याविवरण का प्रकारजानकारी
1विक्रम संवत्2082
2संवत्सर नामसिद्धार्थ
3शक संवत्1947
4हिजरी सन्1447
5मुस्लिम मास8 रमजान
6अयनउत्तरायण
7ऋतुबसंत ऋतु
8मासफाल्गुन
9पक्षशुक्ल

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8.24 तक रहेगा। चर का चौघड़िया 11.15 से 12.40 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12.40 से 3.31 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 4.56 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा।

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो केले का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – दशमी तिथि रात्रि 12.34 तक होगी तदुपरान्त एकादशी तिथि होगी ।

नक्षत्र – मृगशिरा नक्षत्र दिन 12.11 तक होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र होगा ।

योग – प्रीति योग रात्रि 10.33 तक रहेगा तदुपरान्त आयुष्मान योग रहेगा ।

करण – तैतिल करण दिन 1.37 तक रहेगा तदुपरान्त गर करण रहेगा।

विशिष्ट योग – रवियोग संपूर्ण दिनरात्रि

व्रत / दिवस विशेष

नन्दगांव होली, फागु दशमी (उड़ीसा ), वीर सावरकर पुण्य दिवस,

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि मिथुन राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन – बुध वक्री कुम्भ राशि में दिन 12-17 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि मिथुन होगी ।
आज दिन 12.11 तक जन्म लेने वाले बच्चों का मृगशिरा नक्षत्र होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र होगा ।
आज दिन 12.11 तक जन्मे बच्चों का स्वर्ण पाद होगा तदुपरान्त रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर कि, कु, घ, ङ, छ पर रखे जा सकते हैं।

मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं. मिथुन राशि में जन्मे बच्चे बुद्धिमान, कुशल व्यापारी, गणितज्ञ, चतुर, निडर, अच्छे वक्ता, त्वरित बुद्धि वाले, कलाकार, आत्म केन्द्रित होते हैं. ये पढ़ाई में अच्छे होते हैं और लेखक, कविताकार और बौद्धिक कार्य करने वाले होते हैं। इनका नरम स्वभाव होने के कारण कमजोर भी समझा जाता हैं, परन्तु तीक्ष्ण बुद्धि तथा तर्क-वितर्क करने में कुशल होते हैं। क्रय-विक्रय, लेखन-पत्र कार्य, एकाउंट्स, बैंकिंग एवं तकनीकी कार्यो में विशेष सफल होते हैं। ये बोलने में चतुर, विभिन्न भाषाओं को समझने में चतुर होते हैं.

Updated on:
25 Feb 2026 12:47 pm
Published on:
25 Feb 2026 12:47 pm